राशिफल 11 नवंबर: कन्या राशि वालों का मन थोड़ा रहेगा परेशान, वृश्चिक राशि के जातकों को मिल सकती है नौकरी में तरक्की, जानें अन्य राशियों का हाल
|
मिथुन-स्वास्थ्य में सुधार है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में न उलझें। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ अच्छा होने वाला है। सूर्यदेव को जल दें। सिंह-अच्छी स्थिति कही जाएगी। सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। धन का आवक बना हुआ है। प्रेम की स्थिति भी पहले से बेहतर दिखाई दे रही है। स्वास्थ्य मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। सूर्यदेव को जल देते रहें। कन्या-थोड़ा मन परेशान रहेगा। चिंतित बने रहेंगे। सकारात्मक उर्जा का संचार भी होगा। मिलाजुला फल रहेगा। स्वास्थ्य,प्रेम अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। तांबे की कोई वस्तु किसी को दान करें। तुला-योजनाएं फलीभूत होंगी। आर्थिक क्रिया करेंगे। सम्पन्नता की ओर बढ़ेंगे। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और व्यापार सही चल रहा है। पीली वस्तु का दान करें। वृश्चिक-रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। पैतृक सम्पत्ति में इजाफा होगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण समय हो जाएगा। रुका हुआ धन भी वापस मिलेगा। बस स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और व्यापार भी अच्छा चल रहा है। लाल वस्तु पास रखें। बजरंग बली की अराधना करते रहें। धनु-शाम से थोड़ा सा बेहतर समय आने लगेगा। प्रतिकूल परिस्थितियां अनुकूलता की ओर जाएंगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। सूर्यदेव को जल दें। मकर-परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। बहुत परेशान न हों। भाग्यवश कोई काम बनेगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और व्यापार मध्यम यानी थोड़ा डिस्टर्ब होने वाली परिस्थितियों के साथ आगे बढ़ रहे हैं आप। मां काली की अराधना करते रहें। कुंभ-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। शाम से परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल होंगी। नियंत्रित होकर काम करें। स्वास्थ्य अच्छा फिर भी थोड़ी सावधानी जरूर बरतें। व्यापार ठीक है। प्रेम भी ठीक चलेगा। गणेश जी की वंदना करते रहें। मीन-जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेम में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम अच्छा, व्यापारिक दृष्टिकोण से भी सही चल रहे हैं। हरी वस्तु का दान करें। |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें