लाल किला के बाद अब संसद घेराव की धमकी, 200 लोगों को लिया हिरासत में

 


नई दिल्ली,। खालिस्तानी संगठन SFJ ने आगामी 1 फरवरी को संसद पर कब्ज़ा करने के लिए कहा है। साथ ही लाल किले के बाद संसद का घेराव करने की भी धमकी दी है। इतना ही नहीं, लाल किले पर झंडा फहराने वाले शख्स को इनाम देने का भी एलान किया गया है। गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी के दिन उपद्रवी किसानों द्वारा तोड़फोड़ मामले में दिल्ली पुलिस ने 200 लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि इस हिंसा में कई नेता भी घेरे में, इन पर भी जल्द ही कार्रवाई की जा सकती है। वहीं, किसानों ने मंगलवार को लाल किला परिसर के भीतर घुसकर हंगामा किया था। एक दिन बाद लाल किला परिसर के अंदर की तस्वीरें जारी हुई हैं। इसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह उपद्रवियों ने वहां पर रखे सामान को नुकसान पहुंचाया है। 

जागरण संवाददाता से मुताबिक, मंगलवार को किसानों के ट्रैक्टर परेड की आड़ में दिल्ली में उपद्रव करने के मामले में दिल्ली पुलिस अब तक 22 एफआइआर दर्ज की जा चुकी है। उपद्रव के दौरान 300 पुलिस कर्मी घायल हुए थे। अब तक इस मामले में पुलिस 200 लोगों को हिरासत में ले चुकी है। ये वो है जो उपद्रव के दौरान घायल हुए थे और अलग अलग अस्पतालों में भर्ती हुए थे। पुलिस इन्हें पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लेगी

लाल किले पर तिरंगे के स्थान पर किसानों का झंडा फहराने का मुद्दा गरमा गया है।

  • गणतंत्र दिवस के बाद नोएडा-दिल्ली बार्डर की सड़कों पर बुधवार को जाम रहा। सरकारी कार्यदिवस होने के चलते फैक्ट्री, दफ्तर खुले होने के चलते नोएडा से दिल्ली जा रहे वाहन चालक डीएनडी व कालिंदी कुंज के पास जाम में फंसे। सबसे अधिक जाम सेक्टर-16 फिल्म सिटी फ्लाईओवर से डीएनडी टोल प्लाजा तक जाम रहा। करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम रहा। जाम में फंसे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
  • दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह 10: 30 बजे के करीब इंटरनेट सेवा बहाल हो गई। इससे दिल्ली-एनसीआर के करोड़ों लोगों ने राहत की सांस ली है। इससे पहले मंगलवार को दोपहर में दिल्ली के कई इलाकों के साथ सोनीपत, नोएडा और गाजियाबाद में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी।
  • केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने बुधवार सुबह लाल किला पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। एक दिन पहले मंगलवार को प्रदर्शनकारी किसानों ने हिंसा के दौरा लाल किल पर झंडा लगा दिया था। इसके साथ लाल किला परिसर के अंदर घुसकर तोड़फोड़ भी की थी। इसकी तस्वीरें बुधवार को समाचार एजेंसी एएनआइ ने जारी की हैं।
  • हालात को देखते हुए गाज़ीपुर मंडी, नेशनल हाइवे-9 और नेशनल हाइवे-24  को बंद कर दिया है। इसी के साथ ही दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपील है कि है कि जिसे दिल्ली से गाज़ियाबाद जाना है वह कड़कड़ी मोड़, शाहदरा और DND का प्रयोग करें। बताया जा रहा है कि मंगलवार को किसान दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे से दिल्ली में जबरन घुस गए थे। ऐसे में पुलिस ने बुधवार को एक्सप्रेस वे को बंद किया हुआ है, जबकि एनएच-9 पर यातायात चल रहा है।
  • कालिंदी कुंज से नोएडा और नोएडा से कालिंदी कुंज के बीच भारी ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। इस रूट पर दोनों ओर से एक लेन बंद कर दी गई है।
  • दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को हुए उपद्रव को लेकर बुधवार को पत्रकार वार्ता बुलाई है, जिसमें वह कई अहम खुलासे कर सकती है।
  • मंगलवार को देश की राजधानी में किसानों के उपद्रव के बाद बुधवार को सारे शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस के जवान तैनात हैं, तो सादी वर्दी में भी सुरक्षा कर्मी गश्त कर रहे हैं। वहीं, किसानों के हिंसक प्रदर्शन के बाद एहतियात के तौर पर बुधवार को दिल्ली के कई इलाकों में सुरक्षा के लिहाज से सड़कों और मेट्रो स्टेशन पर एंट्री बंद कर दिए गए हैं।
  • दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की एक बैठक बुधवार को होगी, जिसमें कुछ अहम फैसले लिए जा सकते हैं।
  • दिल्ली में आईटीओ, क्नॉट प्लेस, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, मिंटो रोड, राजघाट रोड, लाल किला रोड और प्रगति मैदान में सड़कों को बंद रखा गया है। इसके अलावा बारापूला से उतरकर लोधी रोड की तरफ बढ़ने वाला रास्ता, दिल्ली हाई कोर्ट की तरफ जाने वाला रास्ता और पुरानी दिल्ली की तरफ जाने वाला रास्ता भी बंद है।

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait, BKU) का कहना है कि दीप सिद्धू सिख नहीं हैं, वे भाजपा के कार्यकर्ता हैं। पीएम के साथ उनकी एक तस्वीर है। यह किसानों का आंदोलन है और ऐसा ही रहेगा। कुछ लोगों को तुरंत इस जगह को छोड़ना होगा। जो लोग बैरिकेडिंग तोड़ चुके हैं वे कभी भी आंदोलन का हिस्सा नहीं होंगे। मंगलवार को हुई हिंसा के मद्देनजर 12 लोगों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 

 

 ट्रैक्टर रैली में हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस ने 200 लोगों को लिया हिरासत में, मामले की जांच करेगी क्राइम ब्रांच

Farmers Protest LIVE Updates

 देश में गणतंत्र दिवस (Republic Day) के दिन राजधानी दिल्ली में किसानों के ट्रैक्टर रैली (Tractor Parade Rally) के दौरान कई जगहों पर हिंसा हुई. इस दौरान कई किसान और पुलिसकर्मी जख्मी हो गए. मोदी सरकार के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले दो महीनों से प्रदर्शन कर रहे किसानों ने 26 जनवरी ट्रैक्टर रैली निकालने की घोषणा की थी. राष्ट्रीय राजधानी में हुई हिंसा की घटना को देखते हुए पंजाब और हरियाणा सरकार ने हाई अलर्ट जारी किया है. किसान आंदोलन के हर अपडेट के लिए बने रहिए Prabhatkhabar.com के साथ....

दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने कल शहर में किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में 200 लोगों को हिरासत में लिया.

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा