छात्र-छात्राओं को निशुल्क टैबलेट्स वितरण 26 को

 

भीलवाड़ा (हलचल)। दाई हलीमा मैटरनिटी एंड जनरल हॉस्पिटल ट्रस्ट की स्थापना का एक वर्ष पूर्ण होने पर 26 जनवरी 2021 को आर्थिक दृष्टि से कमजोर एवं होनहार मुस्लिम छात्र/ छात्राओं को 100 टैबलेट्स का निशुल्क वितरण किया जाएगा।

दाई हलीमा मैटरनिटी एंड जनरल हॉस्पिटल ट्रस्ट के सचिव मोहम्मद असलम ने बताया कि ट्रस्ट की स्थापना   का एक वर्ष पूर्ण होने पर जिले के ऐसे होनहार और मेधावी मुस्लिम छात्र और छात्राएं जो कक्षा 10 वीं,11वीं एवं 12 वीं  में अध्यनरत है और जो आर्थिक दृष्टि से कमजोर एवं जरूरतमंद हैं, उन्हे ऑनलाइन पढ़ाई करने में मदद हेतु 26 जनवरी  को दोपहर 2.30 बजे दारुल उलूम,सांगानेरी गेट पर ट्रस्ट की सहयोगी संस्थाओं सोशल वेलफेयर सोसायटी,सीरत कैश एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी,फ्रेंड्स सेवा संस्थान,अमन वेलफेयर सोसाइटी एवं समाजसेवियों  के सहयोग से 100 टैबलेट्स का निशुल्क वितरण किया जावेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा  होंगे। इसके अलावा मेंबर रेवेन्यू बोर्ड  रवि डांगी, आई.आर.एस.(रिटायर्ड) एवं पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त सैयद महमूद,नई दिल्ली, सी.एम.एच.ओ. मुश्ताक खान, महात्मा गांधी अस्पताल के अधीक्षक अरूण गौड़, सी.ओ. सिटी  भंवर रणधीर सिंह,  प्रमोद तिवारी, गजेंद्र सिंह नरूका सी.आई. पुलिस भी  विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना