जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में मौसम में सुधार, 31 जनवरी तक रहेगा शुष्क


श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बीते दिनों बारिश और बर्फबारी होने के चलते सड़क व वायु मार्ग पर यातायात सेवाएं बाधित रहीं, लेकिन रविवार को यहां के मौसम में सुधार देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि रविवार से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के मौसम में सुधार देखने को मिलेगी और साथ ही 31 जनवरी तक मौसम के शुष्क बने रहने की भी भविष्यवाणी की थी।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "रविवार सुबह से मौसम में सुधार दिख रहा है। 31 जनवरी तक यहां मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई जा रही है। उम्मीद है कि इस दौरान बारिश और बर्फबारी नहीं होगी।"

यहां 'चिलाई कलां' 31 जनवरी को खत्म होगी। यह हाड़ कंपाने वाली ठंड की एक स्थिति है, जिसकी अवधि 40 दिनों तक की होती है। यहां के स्थानीय लोग इसे इसी नाम से पुकारते हैं।

रविवार को यहां कड़ाके की ठंड पड़ने से घाटी में सड़क पर पैदल और वाहनों से चलने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ-साथ स्थिति के सुधरने की आशंका है।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.9 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जिससे कि लोगों को कुछ हद तक आराम है क्योंकि बीते हफ्ते यहां का तापमान शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे था।

रात के वक्त पहलगाम और गुलमर्ग में तापमान क्रमश: शून्य से 12.0 और 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लद्दाख के लेह शहर में इस वक्त न्यूनतम तापमान शून्य से 6.1 डिग्री नीचे और द्रास में शून्य से 24.5 डिग्री नीचे बना हुआ है। जबकि कारगिल के न्यूनतम तापमान की जानकारी इस वक्त उपलब्ध नहीं है।

इनके अलावा, जम्मू, कटरा में तापमान क्रमश: 7.0 और 5.5 डिग्री सेल्सियस है। बटोत में यह शून्य से 1.0 डिग्री नीचे, बनिहाल में शून्य से 1.6 डिग्री नीचे और भदेरवाह में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज