कड़ाके की ठंड के बीच 31 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में मौसम रहेगा शुष्क


श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में रात के समय में आसमान के साफ रहने से सोमवार को ठंडी हवाओं के चलने का लगातार सिलसिला जारी रहा। मौसम विभाग ने भी यहां 31 जनवरी तक मौसम के शुष्क रहने की बात कही है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा है, "आने वाले दिनों में रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है क्योंकि रात के समय में आसमान के साफ रहने से मौसम शुष्क बना हुआ है।"

इस कड़ाके की ठंड के बीच यहां के लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।

यातायात इस वक्त बाधित है। चिकित्सकों ने सुबह और शाम के वक्त लोगों से सावधानीपूर्वक बाहर निकलने की सलाह दी है क्योंकि इस भीषण ठंड में सड़कों पर बर्फ की सतहें बिछी हुई हैं, जिससे फिसल कर हड्डियों में फ्रैक्च र होने की संभावना है।

यहां 'चिलाई कलां' 31 जनवरी को खत्म होगी। यह हाड़ कंपाने वाली ठंड की एक स्थिति है, जिसकी अवधि 40 दिनों तक की होती है। यहां के स्थानीय लोग इसे इसी नाम से पुकारते हैं।

श्रीनगर में दिन का न्यूनतम तापमान शून्य से 5.2 डिग्री नीचे, पहलगाम में शून्य से 11.9 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 11.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया है।

लद्दाख के लेह शहर में रात के वक्त का न्यूनतम तापमान शून्य से 12.3 डिग्री सेल्सियस नीचे, कारगिल में शून्य से 18 डिग्री नीचे और द्रास में शून्य से 28.7 डिग्री नीचे बना हुआ है।

इनके अलावा, जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 6, कटरा में 6.3, बटोत में 1.1, बन्निहाल में 0.6 और भदेरवाह में 2.5 डिग्री सेल्सियस है।
 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा