सिरोही से आने वाले वाहनों पर देर रात पथराव, लूटपाट की कोशिश


उदयपुर। जिले के बेकरिया थाना क्षेत्र में माउण्ट आबू से आने वाले पर्यटक तथा सिरोही जिले से आने वाले वाहनों पर बीती रात पथराव किए जाने की घटना सामने आई है। इसमें एक दर्जन से अधिक वाहनों के शीशे टूट गए जबकि बेकरिया क्षेत्र के टोल नाके पर दर्जनों वाहन चालक तब तक रूके रहे, जब तक उन्हें पुलिस सुरक्षा में नहीं निकाला गया।

बताया गया कि पथराव बेकरिया क्षेत्र से गुजरने वाली पहाड़ियों से किया जा रहा था। घटना बीती रात ग्यारह बजे बाद की है। पथराव से माउंट आबू से आने वाले पर्यटकों की चार कारों तथा दस से अधिक ट्रकों के शीशे टूट गए। वाहन चालकों ने पुलिस को बताया बदमाशों ने उनके वाहनों को रोकने का भी प्रयास कर लूटपाट की कोशिश की।

इधर, बेकरिया थानाधिकारी सखाराम का कहना है कि कुछ दिन पहले चावल के कट्टों से लदे एक ट्रक को आदिवासी क्षेत्र में लूट लिया गया और इस मामले में चार लोगों को डिटेन कर उनसे पूछताछ की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं से जुड़े लोग पथराव कर रहे हैं।बताया गया कि रात बेकरिया टोल नाके से जानकारी मिली वहां कई दर्जन वाहन खड़े हैं तथा वह आगे जाने से इंकार कर रहे हैं। जिस पर पुलिस मौके पर भेजी गई। सिरोही तथा माउंट आबू से आने वाले कई वाहनों के शीशे पथराव से टूटे हुए थे। वारदात में कोई हताहत नहीं हुआ, यह अच्छी बात रही और बदमाश लूटपाट में भी सफल नहीं हुए। इसके बाद पुलिस के वाहन के जरिए सुरक्षा प्रदान कर उन्हें बेकरिया क्षेत्र से निकाला गया।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा