राजमाता विजय राजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर भाजपा ने दी पुष्पांजलि

 


 

भीलवाड़ा (हलचल)। राजमाता विजयराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर भाजपा जिला कार्यालय में  पूर्व राज्यसभा सांसद  नारायण पंचारिया  एवं भाजपा जिलाध्यक्ष  लादू लाल तेली  के सानिध्य में  भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद एवं नगर परिषद चुनाव प्रभारी नारायण पंचारिया ने संबोधित करते हुए कहा कि राजमाता विजयराजे सिंधिया सरलता सहजता और संवेदनशीलता की त्रिवेणी थी उन्होंने पूरा जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित कर दिया उनके योगदान को भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सदैव याद रखेगा।

 भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने संबोधित करते हुए कहा कि राजमाता विजयराजे सिंधिया ने जनसंघ से जुड़कर पूरे देश में गांव गांव गली गली घूम कर जनसंघ को मजबूत करने और खड़ा करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई उनकी  पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता के कारण पूरे देश में भाजपा दिन दूनी रात चौगुनी वृद्धि करने लगी उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना