कृषि बिलों के विरोध में सहाड़ा क्षेत्र में निकाली ट्रैक्टर रैली


गंगापुर (सुरेश शर्मा)  आज केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के समर्थन में जिला कांग्रेस व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शंकर लाल जाट ने बताया कि ट्रैक्टर रैली को शिवरति  दरवाजा से जिला अध्यक्ष रामपाल शर्मा के नेतृत्व में रवाना किया गया। जिला अध्यक्ष शर्मा खुद ट्रैक्टर लेकर के रैली में शामिल हुए। उनके साथ कांग्रेस के पदाधिकारी, सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र के किसान भी ट्रैक्टर लेकर रैली में पहुंचे‌। गंगापुर कस्बे के मुख्य मार्गों से होकर के कोर्ट चौराहे पर किसानों 62 दिन से चल रहे आंदोलन को लेकर आज कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ गंगापुर कस्बे में ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया। ट्रैक्टर रैली में विधानसभा क्षेत्र के किसान, कांग्रेस नगर कांग्रेस के पदाधिकारी पहुंचे। किसान रैली में महिलाएं भी पहुंची। रैली आज गंगापुर से होकर मुख्य डाक बंगला चौराहे पर निकाली गई। ट्रैक्टर रैली में प्रदेश प्रतिनिधि चेतन डीडवानिया, रायपुर प्रधान शिव सिंह बाड़ी, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी, प्रभारी भंवर लाल गर्ग, राधेश्याम उपाध्याय, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष लखन काकानी, रणदीप त्रिवेदी, विधानसभा अध्यक्ष रतन गुर्जर, नगर अध्यक्ष संजय हिरण, युवा नगर अध्यक्ष जितेंद्र माली, राजा बाबू सवालका, शुभम शर्मा सहित कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, किसान व महिलाएं उपस्थिति थी।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा