पाकिस्तान में 4 आतंकी, 2 सैनिक मारे गए

 

इस्लामाबाद| पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में सुरक्षा अभियान के दौरान चार आतंकवादी और दो सैनिक मारे गए। सेना ने यह जानकारी दी। गुरुवार की सुबह एक बयान में, सेना की मीडिया विंग, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने कहा कि अफगानिस्तान की सीमा से लगे मीर अली शहर में बुधवार रात को दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में चार सैनिक घायल भी हुए हैं।

बयान के अनुसार, सुरक्षा बलों को मीर अली के एक परिसर में आतंकवादियों की मौजूदगी का पता चला था।

बयान में कहा गया, "जैसे ही जवानों ने इलाके दबिश बढ़ाई, वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोली चला दी, जिसके बाद शुरू हुई मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए। "

बयान के अनुसार, मारे गए आतंकवादी फिरौती, जबरन वसूली, आईडी विस्फोट में शामिल थे।

पाकिस्तानी सेना ने हाल के वर्षो में उत्तरी वजीरिस्तान में तालिबान सहित आतंकवादी समूहों के खिलाफ कई ऑपरेशन चलाए हैं।
 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना