किसान आंदोलन के समर्थन में कलेक्‍ट्रेक्‍ट पर प्रदर्शन, कृषि बिल की जलाई कॉपियां


भीलवाड़ा। नए कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर दिल्ली की बॉर्डर पर 70 दिन से आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में प्रान्तीय संगठन सीटू के आह्वान पर बुधवार को कलेक्‍ट्रेट के बाहर ट्रेड यूनियनों ने प्रदर्शन किया। नए लेबर बिल व कृषि बिलों की कॉपियां जलाई गई। प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र सीटू प्रान्तीय प्रतिनिधि ओमप्रकाश देवाणी ने किया। श्रमिकों ने जिला कलेक्‍टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए नारे लगाए। श्रमिक विरोधी कानून को वापस लेने, एमएसपी लागू करने, बिजली विधेयक 2020
वापस लेने के नारे लगाए। सभी श्रमिकों ने किसान बिल व लेबर कोड बिल की प्रतियों को जलाया। देवानी ने कहा कि एक तरफ तो प्रधानमंत्री और मंत्री जनता को संबोधनों में न्यूनतम समर्थन मूल्य की सुरक्षा की बात करते हैं वहीं दूसरी तरफ सभी फसलों पर सभी किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी से इनकार करती है। भारी बारिश और गहरी ठंड के बावजूद किसानों का दिल्ली मोर्चा 70 वें दिन में प्रवेश किया। प्रदर्शन में बिल्डिंग वर्कर्स यूनियन, सिन्थेटिक्‍स यूनियन के साथी रामचंद्र बुनकर, महावीर सिंह, महेन्द गुर्जर, मंजू आचार्य, लाड देवी, आशा विश्नोई, रेखा विश्नोई, किरण ममता यादव, इन्द्रा वैष्णव, देवू विश्नोई, सिंथेटिक श्रमिक यूनियन के मोहम्‍मद हकीम, सोनू माली, अशोक दिनेश मीणा, रामनारायण आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना