आंखों की रोशनी बढ़ाने से लेकर डायबिटीज तक कंट्रोल करता है पिस्ता, जानिए फायदे

 

लाइफस्टाइल डेस्क। पिस्ता ऐसा ड्राईफ्रूट है जो खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है साथ ही सेहतमंद भी रखता है। पिस्ता एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो दिल और कैंसर की बीमारी से महफूज रखता है। पिस्ता आंखों से लेकर दिल तक की हिफाजत करता है। पिस्ता में फाइबर, कार्बोहाइड्रेड, एमिनो एसिड और फैट होता है, जो सिर दर्द , मुंह की दुर्गंध, दस्त और खुजली में फायदेमंद होता है। पिस्ता कमजोरी दूर करने के साथ ही यादाश्त भी तेज करता है। इसके फल का प्रयोग मेवे की तरह पौष्टिक पकवान बनाने में, तथा औषधि-कार्य में किया जाता है। आइए जानते हैं कि पिस्ता सेहत के लिए किस तरह फायदेमंद है।

आंखों के लिए फायदेमंद है: 

पिस्ता में दो एंटी ऑक्सीडेंट्स ल्‍यूटिन और जॉक्‍सन्थिन के गुण पाए जाते हैं जो मोतियाबिंद और उम्र से प्रभावित होने वाली बीमारियों को रोकते हैं।

डायबिटीज कंट्रोल करता है:

विशेषज्ञों का मानना है कि पाबंदी से पिस्ता खाने से खून में शुगर का लेवल सामान्य रहता है।

आंत की हिफाजत करता है पिस्ता:

पिस्ता फाइबर से भरपूर होता है, इसलिए ये पाचन तंत्र और आंत को दुरुस्त रखने में मदद करता है। कब्ज से बचाने में भी उसकी अहम भूमिका होती है। पिस्ता खाने से पेट में अच्छे बैक्टीरिया की संख्या बढ़ती है। उसकी वजह से सेहत ठीक रहने में मदद मिलती है।

पिस्ता सिरदर्द में आराम देता है:

दिन भर के तनाव के कारण, या खान-पान में बदलाव के कारण थकान और सिर दर्द की परेशानी होती है। कंप्यूटर पर काम करने के कारण भी सिर में दर्द होने लगता है। पिस्ता सिर दर्द को कम करता है। पिस्ते के बीज के तेल को सिर पर लगाने सिर दर्द से राहत मिलती है।

दस्त में पिस्ता के फायदे: 

जो लोग बराबर दस्त से परेशान रहते हैं वे पिस्ता का उपयोग कर सकते हैं। पिस्ता के पेड़ की छाल का काढ़ा बना लें। इसे पीने से दस्त से निजात पाई जा सकती है।

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना