अफीम के खेत की मेड पर नाणा पूजा की

 

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव )। सवाईपुर कस्बे सहित सोपुरा, सालरिया, ड़साणिया का खेड़ा, बड़ला, बनकाखेड़ा, खजीना, होलिरड़ा आदि कई गांवों में इन दिनों अफीम के खेतों में पौधों पर डोडे़ बनने की प्रक्रिया चल रही हैं | अफीम की पौधों में चीरा लगाने से पहले खेत की मेड़ पर माताजी की स्थापना करते हैं | जिसे स्थानीय भाषा में नाणा पूजन कहा जाता है | अफीम काश्तकार रामचंद्र जाट ने बताया कि खेतों में अफीम के पौधों पर डोडे पकने की प्रक्रिया चल रहे हैं | इसके लिए आज खेत में ( नाणा ) माता जी की पूजा अर्चना की | रविवार व मंगलवार का दिन शुभ होने से इस दिन को शुभ मानते हुए अफीम के खेतों में माताजी की स्थापना की जाती है | इसके बाद पके हुए डोडो पर चीरा लगाया जाता है | आज खेत की मेड़ पर नाणा की पुजा अर्चना करके महुर्त के लिए पांच डोडे को चीरा लगाया गया | अब कुछ दिनों बाद से चीरा लगाने की प्रक्रिया नियमत रुप से चलेगी | वहीं अफिम काश्तकार खेत की मेड पर 7 या 9 माताजी की स्थापना करते हैं ।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना