पंचकल्याणक महोत्सव के तहत जन्म कल्याणक पर निकाली भव्य शोभायात्रा

 

बिजौलियां(जगदीश सोनी)।श्री दिगम्बर जैन पार्श्वनाथ तपोदय तीर्थ क्षेत्र बिजौलियां में चल रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन शनिवार को जन्म कल्याणक का पर्व  धूमधाम से मनाया गया। प्रातःकाल  भगवान का जन्म हुआ। पूज्य मुनि श्री सुधासागर जी महाराज का मंगल प्रवचन हुआ । उसके पश्चात बिजौलियां कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सौधर्म इंद्र भगवान को लेकर ऐरावत हाथी पर बैठे।इस दौरान कुबेर द्वारा भगवान के जन्म की खुशी में रत्नों की बारिश की गई। शोभायात्रा में हाथी-घोड़े, बैंड-बाजों और बग्गियों के साथ  इंद्र-इंद्राणी और बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

शोभायात्रा के पुनः तपोदय तीर्थक्षेत्र पहुंचने के बाद पांडुक शिला पर भगवान का जन्म अभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस जन्म अभिषेक कार्यक्रम में पांडुकशिला पर भगवान का अभिषेक किया गया। दोपहर में मुख्य पांडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ उसके पश्चात मुनिश्री महासागर जी महाराज का मंगल प्रवचन हुआ। सांयकाल  महाआरती व रात्रि  को  सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।रविवार को  तपकल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा।वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम  बिरला भी पंचकल्याणक महोत्सव में शिरकत करेंगे । 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज