विवादित जमीन पर निर्माण की शिकायत पर पहुंचे एएसआई से धक्का-मुक्की, सिपाही का फोड़ा सिर, सीआर गिरफ्तार

 

 भीलवाड़ा हलचल।  जिले के रायपुर कस्बे में जमीन को लेकर दो पक्षों में चल रहे विवाद के चलते एक पक्ष द्वारा निर्माण करने की सूचना पर पहुंचे एएसआई से धक्का-मुक्की की गई और कांस्टेबल का सिर फोड़ दिया। घायल कांस्टेबल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में पंचायत समिति सदस्य (सीआर) कुलदीप त्रिवेदी को गिरफ्तार कर लिया। शेष आरोपितों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। 
रायपुर थाना प्रभारी प्रेमसिंह ने हलचल को बताया कि रायपुर में दोलाराम जाट व पारस जाट के बीच एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसे लेकर दोलाराम ने रायपुर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई। इसकी जांच एएसआई मुंशी खां कर रहे हैं। इस बीच, गुरुवार रात आठ बजे करीब दोलाराम ने थाने पहुंच कर शिकायत की कि विवादित जमीन पर दूसरे पक्ष के लोग नींव खुदाई कर निर्माण कार्य कर रहे हैं। सूचना पर जांच अधिकारी एएसआई मुंशी खां, दीवान श्यामलाल, कांस्टेबल मुश्ताक व मनिराम सहित शिकायतकर्ता दोलाराम के साथ मौके पर पहुंचे। 
जहां 10-15 लोग व महिलायें और पुरुष थे, जो नींव खोद रहे थे। इसे लेकर एएसआई ने समझाइश का प्रयास किया तो ये लोग हल्ला कर पुलिस का विरोध करने लगे। इसे लेकर कांस्टेबल मनिराम व मुश्ताक द्वारा वीडियो रिकॉर्डिंग बनाई जाने लगीे। इस दौरान रायपुर निवासी व पंचायत समिति सदस्य कुलदीप (54)पुत्र श्यामलाल त्रिवेदी वहां आया। उसने एएसआई मुंशी खां से धक्का-मुक्की कर अभद्र भाषा का प्रयोग  किया। उसने पुलिस को तुरंत वहां से चले जाने के लिए कहा। इसके बाद वहां मौजूद लोग आक्रोशित हो गये और कांस्टेबल मुश्ताक पर हमला कर उसका मोबाइल गिरा दिया। मुश्ताक के सिर में गंभीर चोट लगी। मौके पर भीड़ बढऩे पर पुलिसकर्मी जान बचाकर वहां से भाग गये। घायल कांस्टेबल मुश्ताक को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं एएसआई मुंशी खां की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर कुलदीप त्रिवेदी को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है। 


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना