होड़ा टोल प्लाजा पर विवाद, सरपंच के वाहन में तोडफ़ोड़, पुलिस को नहीं दी कोई रिपोर्ट

 



 भीलवाड़ा  विजय गढ़वाल। भीलवाड़ा-कोटा हाइवे पर स्थित होडा टोल प्लाजा पर टोलराशि को लेकर उपजे विवाद के बाद टोलकर्मियों ने सरपंच के वाहन में तोडफ़ोड़ कर दी। बाद में गलती मान लेने से विवाद खत्म हो गया। इसके चलते अब तक कोई रिपोर्ट पुलिस को नहीं मिली है। 
जानकारी के अनुसार, मांडलगढ़ थाना क्षेत्र के होडा टोल प्लाजा पर बीती रात टोल राशि को लेकर वाहन स्वामी व टोलकर्मियों में विवाद हो गया। इसके चलते टोलकर्मियों ने सरपंच के वाहन में तोडफ़ोड़ कर दी। विवाद के चलते टोल पर जाम लग गया। वहीं वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। बताया गया है कि बाद में गलती मान लेने से विवाद खत्म हो गया। ऐसे में मामला पुलिस तक नहीं पहुंच पाया है। थाना प्रभारी नेमीचंद चोधरी ने हलचल को बताया कि घटना होने की बात सामने आई है, लेकिन पुलिस को अब तक दोनों ही पक्षों की ओर से कोई भी रिपोर्ट नहीं मिली है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा