भाजपा महिला मोर्चा ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र,जवानों ने ली रक्षा की शपथ

 

मंगरोप (मुकेश खटीक) भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष कांता सोमानी के नेतृत्व में संगठनकी महिलाओं ने पुलिस थाने में तैनात पुलिस अधिकारियों व जवानों को रक्षासूत्र बांधकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया इस दौरान थानाप्रभारी मोतीलाल देवासी,एएसआई चिराग अली,रावत सिंह,कॉन्स्टेबल बलवीर सिंह,नारायण लाल खटीक,राजकुमार,अशोक सहित थाने पर तैनात जवान मौजूद थे।मंडल अध्यक्ष जमुना मारु ने हलचल को बताया कि कस्बे में पहली बार थाने पर रक्षाबंधन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिससे संगठन की सभी महिलाएं उत्साहित थी।साथ ही महिलाओं ने कहा कि गाँव को सुरक्षित रखने वाले जवानों को रक्षासूत्र बांधकर वे अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रही है।भाजपा महिला मोर्चा की अन्य सदस्य स्नेह लता काबरा,लीला त्रिपाठी,सुमन सोमानी, अनीता सोमानी,नेहा सोमानी,शारदा सोमानी,समता सोमानी,शांता देवी त्रिपाठी,सीता सोमानी,पुष्पा सोमानी, उर्मिला सोमानी आदि बहने उपस्थित रही है।सभी महिलाओं ने इस आयोजन की अनुमति प्रदान करने के लिए थानाप्रभारी का आभार व्यक्त किया। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना