लायंस क्लब का पदस्थापन समारोह मनाया

 

भीलवाड़ा ।   लायंस क्लब भीलवाड़ा मंगरोप शताब्दी एवं भीलवाड़ा डायमण्ड का पदस्थापन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें शताब्दी अध्यक्ष लॉयन प्रियंका पाटोदिया एवं डायमण्ड मंत्री लॉयन तरूणा माथुर द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
                  समारोह में लॉयन प्रियंका पाटोदिया अध्यक्ष ने गत वर्ष के स्वर्णिम कार्यकाल के अवार्ड लॉयन रेखा लढ़ा एवं गायत्री डाड के साथ वितरण किये. क्लब को 18 अवार्ड जीतने का अवसर मिला. नवीन नेतृत्व लॉयन कविता शर्मा शताब्दी क्लब एवं लॉयन स्वाति टिक्कीवाल ने डायमण्ड का प्राप्त किया.
                  शपथग्रहण अधिकारी लॉयन संजय भण्डारी के निवेदन पर सभा में एमजेएफ लॉयन राकेश जागेटिया शताब्दी क्लब से बनाये गये. क्लब द्वारा गत वर्ष में प्रकाशित स्मारिका संस्कृति की उत्कृष्ठता एवं सर्वश्रेष्ठ प्रकाशन पर लॉयन रेणु समदानी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
                  लॉयन टिक्कीवाल ने अगले वर्ष पूर्ण तैयारी से क्लब को अधिक अवार्ड सेवा कार्य की वृद्धि के साथ प्राप्त करने का आश्वासन दिया।
                  लॉयन जितेन्द्र सिसोदिया पूर्व केबिनेट सचिव ने क्लबों की उपयोगिता, प्रशासनिक व्यवस्था से अवगत कराया. श्रेष्ठ कार्य के साथ जरूरतमंद को गैस चूल्हा भेंट किया गया. लॉयन श्याम नागौरी द्वारा एल.सी.आई.एफ. के बारे में सभी लॉयन साथियों को जानकारी प्रदान की गई एवं हास्य व्यंग मनोरंजन का आयोजन करवाया गया। लॉयन बॉलर एवं जितेन्द्र जी के मछली सेवा को सम्मान प्रदान किया।
                  लॉयन संजय भण्डारी एवं लॉयन श्याम नागौरी का जन्म दिवस धूमधाम से घर जैसा मनाया गया।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना