मंत्रालयिक कर्मचारी 7 को करेंगे जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर हवन एवं पूजा पाठ

 

भीलवाडा (हलचल) ।  राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर, 7 सितम्बर को दोपहर 12 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर जिले के मंत्रालयिक कर्मचारियों की ओर से हवन एवं पूजा पाठ किया जायेगा और 2 बजे जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांग पत्र के रूप में ज्ञापन भिजवाया जावेगा। 14 सितम्बर तक मांगे नहीं मानी गयी तो जिले के समस्त मंत्रालयिक कर्मचारी 15 सितम्बर को जयपुर कूच करते हुए, मुख्यमंत्री के निवास पर पहुंचेगंे।
          उक्त जानकारी देते हुये राजस्थान मंत्रालायिक कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष गोपाल वैष्णव ने बताया कि महासंघ के बेनर तले मंत्रालयिक कर्मचारी अपने संघर्ष के आठ साल पूरे कर चुका है लेकिन वाजिब मांगांे की सरकार द्वारा अनदेखी करने के कारण महासंघ के आव्हान पर समस्त मंत्रालयिक कर्मचारी जयपुर कूच की तैयारी कर, आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिये आमादा है।
          संगठन के जिला मंत्री आशुतोष आचार्य ने सभी विभागीय अध्यक्षों/जिला संगठनों/ब्लॉक संगठन के समस्त पदाधिकारियों से अपील की है कि वे संघर्ष के लिये तैयार रहे तथा 7 सितम्बर को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य लाभ की कामना से किये जा रहे हवन कार्यक्रम में भाग ले तथा 15 सितम्बर को जयपुर कूच के लिये सभी ब्लाूक ने अपने-अपने क्षैत्र में प्रचार प्रसार कर जोर दिलायें।
          विभागीय अध्यक्ष एवं कर्मचारी नेता नितिन शर्मा, विनोद गोखरू, निजाम मोहम्मद, सूर्यभान सिंह, अशोक शर्मा, शोभालाल तेली, चेतन व्यास, लादूलाल मीणा, रतनलाल शर्मा, गजेन्द्र सिंह, मुकेश कुमार शर्मा, नारायण भट्ट, विपिन शर्मा, मनोज शर्मा, प्रमोद जैन, युनुस मोहम्मद, रामप्रकाश शर्मा, पंकज शर्मा, विनोद जोशी सहित समस्त विभागीय अध्यक्षांे ने सभी साथियों से संघर्ष के इस आव्हान में अधिकाधिक संख्या मंे भाग लेने की अपील की।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा