व्यापारी के घर से चोरी किये गहने नौकरानी के घर से पुलिस ने किये बरामद

 

 भीलवाड़ा  हलचल। शहर की आरसी व्यास कॉलोनी में एक व्यापारी के घर काम-काज के दौरान मौका पाकर चोरी किये गहने सुभाषनगर पुलिस ने गिरफ्तार नौकरानी की सूचना पर उसके घर से बरामद कर लिये।  
सुभाषनगर थाना प्रभारी पुष्पा कासौटिया ने हलचल को बताया कि के सेक्टर आरसी व्यास कॉलोनी निवासी व्यापारी लतीश बदलानी ने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। बदलानी ने  15 दिन पहले घरेलु कार्य के लिए आरसी व्यास कॉलोनी, कच्ची बस्ती निवासी गायत्री पुत्री सत्यनारायण सैन को घरेलु कार्य के लिए घर में रखा था। इसके बाद उन्हें घर से 25 हजार रुपये और 25-26 तोला सोने के जेवरात और चांदी के सिक्के गायब होने का पता चला। बदलानी ने आरोप लगाया कि पूछताछ की तो गायत्री ने चोरी कबूल कर ली।  गायत्री के कबूलनामे का उन्होंने  वीडियो भी बनाया।  पुलिस ने इस रिपोर्ट पर मामला दर्ज  कर गायत्री को गिरफ्तार किया, जिसे दो दिन रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। इसके बाद सोमवार को पुलिस ने गायत्री की निशानदेही पर व्यापारी के घर से चोरी की सोने की दो चेन व एक पैंडल बरामद कर लिया।  पुलिस गायत्री से पूछताछ कर रही है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज