तालिबान ले रहा बदला? काबुल में बंदूक की नोक पर अफगान मूल के भारतीय कारोबारी का दिनदहाड़े अपहरण

 


अफगानिस्तान की सत्ता में वापसी के साथ ही तालिबान का कहर जारी है। तालिबान अपने विरोधियों से चुन-चुनकर बदला ले रहा है। इसी क्रम में अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अफगान मूल के एक भारतीय नागरिक को बंदूक की नोक पर उसकी दुकान के पास से अगवा कर लिया गया है। माना जा रहा है कि तालिबानियों ने ही भारतीय नागरिक को किडनैप किया है। हालांकि, इस घटना को लेकर अब भारत सरकार से संपर्क साधा गया है। 

इंडियन वर्ल्ड फोरम के अध्यक्ष पुनीत सिंह चंडोक ने मंगलवार को बताया कि उन्होंने इस मामले में हस्तक्षेप करने को लेकर भारत सरकार के विदेश मंत्रालय से संपर्क किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें अफगान हिंदू-सिख समुदाय द्वारा जानकारी दी गई है कि अफगान मूल के एक भारतीय नागरिक बंसरी लाल अरेन्दे (50) को काबुल स्थित उसकी दुकान के पास से सोमवार को सुबह लगभग आठ बजे अगवा कर लिया गया। 

चंडोक ने बताया कि बंसरी लाल फामार्स्युटिकल उत्पादों के व्यवसायी हैं और इस घटना के समय वह अपने कर्मचारियों के साथ अपनी दुकान पर सामान्य दिनचर्या में लिप्त थे। उन्होंने बताया कि बंसरी लाल को उसके कर्मचारियों के साथ अगवा किया गया था, लेकिन उसके कर्मचारी किसी तरह भागने में सफल रहे, हालांकि अपहरणकतार्ओं ने उन्हें बेरहमी से पीटा है। बंसरी लाल का परिवार दिल्ली में रहता है

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना