मनीष और सिंहराज का धमाका, एक साथ दिलाया गोल्ड और सिल्वर मेडल

 


जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे पैरालंपिक खेलों में शनिवार का दिन भारत के लिए बेहद खास रहा। यहां भारत के मनीष नरवाल और सिंहराज ने शूटिंग के P4 मिक्सड 50 मीटर पिस्टल SH1 में क्रमश: गोल्ड और सिल्वर मेडल पर निशाना साधा। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा बैडमिंटन में प्रमोद भगत और सुहास यथिराज ने फाइनल में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है। बैडमिंटन मेन्स सिंगल्स के SL3 क्लास के सेमीफाइनल में प्रमोद ने जापान के दाइसूके फुजिहारा को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई, वहीं सुहास ने SL4 क्लास के सेमीफाइनल में इंडोनेशिया के सेतियावान फ्रेडी को सीधे गेमों में हराया।

 पैरालंपिक खेलों में शनिवार को भारत के मनीष नरवाल ने शूटिंग के P4 मिक्सड 50 मीटर पिस्टल SH1 में गोल्ड मेडल पर निशाना साधा, वही इसी इवेंट में सिंहराज ने सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। इसी के साथ इन खेलों में भारत के कुल मेडलों की संख्या 15 हो गई है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना