आवारा श्‍वानों ने ली वानर मां बेटी की ली जान

 


गंगापुर (सुरेश शर्मा)  वार्ड नंबर 21 में रामद्वारा मंदिर के पास मुख्य मार्ग पर सुबह आवारा श्‍वानों ने वानर मां बेटी को बेरहमी से नोच लिया। जिसके कारण वानर मां बेटी दोनों की मौत हो गई।

गंगापुर नगर पालिका पार्षद रेखा कन्हैया लाल माली ने बताया कि क्षेत्र में आवारा श्‍वानों का आतंक काफी समय से बना हुआ है। पूर्व में नगर पालिका ने आवारा श्‍वानों को पकड़ने का अभियान भी चलाया था। लेकिन यह अभियान कुछ वार्डों में चलाने के बाद बंद कर दिया गया। शेष वार्डों में आज भी आवारा श्‍वानों का आतंक है। गुरुवार को सुबह वानर की छोटी बच्ची को श्‍वानों ने पकड़ लिया इस पर वानर मां बच्ची को बचाने का प्रयास किया। परंतु 10 - 12 श्‍वान होने की वजह से दोनों को जान गवानी पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों ने वानर मां ने बच्चे को बचाने का प्रयास भी किया परंतु मोहल्ले के श्‍वानों के आतंक के कारण वानर मां और बेटी को नहीं बचा सके। मोहल्ले वासियों ने बताया कि क्षेत्र में मांस की दुकानें होने की वजह से श्‍वान आए दिन गाय के बछड़े अथवा दूसरे जानवरों पर हमला कर देते हैं। शिकायत करने पर भी इस समस्या का समाधान नहीं हुआ। मामले को गंभीरता से लेते हुए पार्षद रेखा माली ने तुरंत नगरपालिका को चिट्ठी लिखकर आवारा श्‍वानों का अभियान पुनः चलाकर आवारा पकड़ने की मांग की। दोनो वानर राज का दाह संस्कार उन्डिया तालाब के पास किया गया। दाह संस्कार करने वालों में शोभा लाल जीनगर, जिला संयोजक कन्हैया लाल माली, नगर अध्यक्ष बजरंग दल रुपेश माली, मुरली माली, अशोक माली सहित वार्ड की महिलाएं और बच्चे उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना