चांदी के पायजैब खरीदने गई, सोने के पैंडल चुराकर भाग गई 5 महिलायें, एफआईआर दर्ज


 भीलवाड़ा हलचल। जिले के काछोला कस्बे में एक सर्राफा शॉप पर चांदी के पायजेब खरीदने गई 5 महिलायें सर्राफा कारोबारी से नजर बचाकर सोने के 5 पैंडर चुरा लिये। वारदात की जानकारी महिलाओं के जाने के बाद कारोबारी को हुई। कारोबारी ने काछोला थाने में मामला दर्ज करवाया है। 

थाना प्रभारी कुलदीप गुर्जर ने हलचल को बताया कि जहाजपुर निवासी आशीष सोनी की काछोला में सर्राफा शॉप है। दोपहर करीब पौने तीन बजे पांच महिलायें चांदी के पायजैब खरीदने के बहाने शॉप पर पहुंची। इन महिलाओं ने पायजैब देखे। इसी दौरान करीब 5 सोने के पैंडल इन महिलाओं ने पार कर लिये। इनकी कीमत पचास से साठ हजार रुपये है। उधर, ये महिलायें पायजैब ख्लेकर चली गई। उनके जाने के बाद व्यापारी को पैंडल गायब मिले। इसकी सूचना पुलिस को दी। महिलाओं की तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल पाया। पुलिस ने आशीष की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना