गंगापुर विद्यालय मे दांडी मार्च व नमक सत्याग्रह के बारे में छात्रों को दी जानकारी


गंगापुर (सुरेश शर्मा)।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगापुर में 12 मार्च 1930 को साबरमती आश्रम से हुई दांडी मार्च व नमक सत्याग्रह की शुरुआत के बारे में छात्र छात्राओं को जानकारी दी गई।

सर्वोदय सारथी एवं प्रदेश महासचिव राजीव गांधी पंचायती राज संगठन श्याम लाल पुरोहित ने बताया कि आज ही के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा 12 मार्च 1930 को दांडी मार्च की शुरुआत की गई थी। यह यात्रा अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से समुद्र तटीय गांव दांडी तक निकाली गई थी। शुरुआती समय में तकरीबन 78 व्यक्तियों ने इस यात्रा में भाग लिया था। नमक कानून को तोड़ने पर 70 हजार से ज्यादा लोगों की हुई थी गिरफ्तारी।  महात्मा गांधी द्वारा 12 मार्च 1930 को दांडी मार्च की शुरुआत की गई थी। यह यात्रा अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से समुद्र तटीय गांव दांडी तक निकाली गई थी। शुरुआती समय में तकरीबन 78 व्यक्तियों ने इस यात्रा में भाग लिया था। इसका मुख्य उद्देश्य अंग्रेजों द्वारा लागू नमक कानून के विरुद्ध सविनय कानून को भंग करना था। दरअसल अंग्रेजी शासन में भारतीयों को नमक बनाने का अधिकार नहीं था। उन्हें इंग्लैंड से आने वाला नमक का ही इस्तेमाल करना पड़ता था। इतना ही नहीं, अंग्रेजों ने इस नमक पर कई गुना कर भी लगा दिया था। लेकिन नमक जीवन के लिए आवश्यक वस्तु है इसलिए इस कर को हटाने के लिए गांधी ने यह सत्याग्रह चलाया था। 5 मार्च 1931 को गांधी और इरविन के बीच समझौते के बाद खत्म हुआ था आंदोलन। कार्यक्रम के दौरान इसी विद्यालय का गौरव होने के नाते छात्र हंसराज पुरबिया को पिछली बार गांधी जयंती के उपलक्ष में आयोजित हुई प्रतियोगिता में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मान किया गया जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले हंसराज पुरबिया को पुरस्कार स्वरूप सरकार द्वारा स्कूटी भी दी जा रही है। इस दौरान विद्यालय के अध्यापक अध्यापिका क्षेत्र के जनप्रतिनिधि छात्र-छात्राएं उपस्थित थी।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज