संपत्ति विवाद में बहन को गोलियों से भूना

 

जोधपुर ।शहर के निकटवर्ती बनाड़ स्थित नादड़ी विष्णु नगर में वीरवार सुबह एक युवक ने संपत्ति विवाद में अपनी बहन को गोलियों से भून डाला। आरोपित मां को भी मारने के लिए पीछे दौड़ा, मगर मां ने भाग कर अपनी जान बचा ली। मां पर भी गोली चलाने का संदेह जताया जाता है। आरोपित सुबह ही कार लेकर आया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका निरीक्षण के साथ एफएसएल टीम को भी बुलाया। गोली रिवाल्वर से चलना प्रतीत हुआ है। मौके पर गोलियों के खोल नहीं मिले हैं। आरोपित की तलाश में पुलिस की टीमों को लगाया गया है। अभी तक उसका पता नहीं चल पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया है। एसीपी मंंडोर राजेंद्र प्रसाद दिवाकर ने बताया कि नादड़ी स्थित विष्णुनगर में निरमा पुत्री बाबूलाल विश्रोई अपनी मां के साथ यहां पर रहती है। सुबह साढ़े आठ से पौने नौ बजे के बीच में निरमा का भाई जोलियाली झंवर का रहने वाला श्रवण विश्रोई कार लेकर आया। वह घर में गया और मां बहन से कुछ बहस होने के बाद रिवाल्वर निकाल कर हमला किया। रिवाल्वर से गोली चलाने लगा, तब उसकी मां भाग गई मगर निरमा खुद को नहीं बचा सकी। उसने निरमा पर गोलियां चला दीं। इससे वह मौके पर ही ढेर हो गई। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी वहां पहुंचे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा