भाजपा का जन आक्रोश आंदोलन व धरना प्रदर्शन 29 को

 

भीलवाड़ा हलचल न्यूज.
भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्थाओं और लगातार हिंदू आस्थाओं पर प्रहार को लेकर भारतीय जनता पार्टी संपूर्ण भीलवाड़ा जिले में मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी व जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में 29 अप्रैल को सुबह 11 बजे मंडल केन्द्रों पर धरना, प्रदर्शन व ज्ञापन देकर आंदोलन करेगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट लादू लाल तेली ने बताया कि किसानों के साथ कर्जमाफी तथा बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ते को लेकर कांग्रेस द्वारा की गई वादाखिलाफी, भर्ती परीक्षाओं में घोटाले, पेट्रोल और डीजल राजस्थान में सबसे महंगा होना तथा संपूर्ण जिले में अघोषित बिजली कटौती से आमजन त्राहि-त्राहि कर रहा है।
मंडल और अधिक सशक्त बने और मंडल स्तर की समस्याएं मंडल स्तर पर ही समाधान हो इसी के तहत यह कार्यक्रम किया जाएगा
भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया कि भगवान की बारात को रोकना, बारातियों पर झूठे मुकदमे लगाना, हिन्दू त्योहारों पर धारा 144 लगाना, मन्दिरों को तोड़ना इनसे प्रतीत होता है कि हिंदू आस्थाओं के साथ सुनियोजित षड़यंत्र कांग्रेस सरकार द्वारा किया जा रहा है तथा समाज के दलित वर्ग पर अत्याचारों की बाढ़-सी आ गई है। माता-बहनों के साथ दुराचार व अनाचार की घटनाएं बेलगाम बढ़ती जा रही है, राज्य सरकार के मुखिया द्वारा दी जाने वाली रोजा इफ्तार पार्टी में अपराधियों को पकवान परोसे जा रहे हैं। 
इन सबसे आक्रोशित होकर भारतीय जनता पार्टी  29 अप्रैल को सुबह 11 बजे सम्पूर्ण जिले में मण्डल स्तर पर जन-आक्रोश आंदोलन धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष, सांसद, विधायक, प्रधान, चेयरमैन, जिला प्रमुख सहित पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे जिसमें स्थानीय समस्याएं, जिला स्तर की समस्याएं व प्रदेशव्यापी समस्याओं के निराकरण के लिए राज्यपाल को ज्ञापन दिया जाएगा।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा