जम्मू मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर, एक जवान शहीद

 


जम्मू । जम्मू के सुंजवान में जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और एक सुरक्षाकर्मी शहीद हो गया और 4 जवान घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को दी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि मुठभेड़ के दौरान फंसे आतंकवादी मारे गए हैं।
सुंजवान में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई। पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने विशेष जानकारी के आधार पर आतंकवादियों की मौजूदगी वाले इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया।
जैसे ही सुरक्षा बल आतंकवादियों की छिपी हुई जगह पर पहुंचे, तभी उन्होंने बचाव में गोलीबारी की। इसी के साथ दोनों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को जम्मू के दौरे पर जाएंगे।
 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा