पहाड़ी पर मिले अज्ञात शव की पहचान, कपासन थाने में दर्ज थी गुमशुदगी

 


 बनेड़ा सीपी शर्मा। कंकोलिया पहाड़ी पर बुधवार की शाम मिले अज्ञात शव की पहचान कर ली गई। मृतक मूल रूप से शाहपुरा हाल लांगच, कपासन निवासी जयसिंह रावणा राजपूत 67 बताया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक शराब पीने का आदी बताया गया है। अभी यह पता नहीं चल पाया कि यह व्यक्ति कपासन से यहां तक क्यूं और कैसे आया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  
बनेड़ा पुलिस ने हलचल को बताया कि कंकोलिया गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित पहाड़ी पर पशु चराने गये चरवाहों को बुधवार शाम एक अज्ञात लाश दिखाई दी। इसकी सूचना चरवाहों ने गांव वालों के जरिये पुलिस को दी।  पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी थी । शव को जानवर नौंच चुके थे। शव के पास एक लावा कंपनी का कीपेड फोन और 30 नंबर बीड़ी का एक बंडल पड़ा मिला। शव की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाते हुये मोबाइल के आधार पर पहचान के प्रयास शुरू किये। इसके चलते मृतक की पहचान मूलरूप से शाहपुरा हाल लांगच, कपासन निवासी जयवीर सिंह 67 पुत्र वीर सिंह रावणा राजपूत के रूप में कर ली गई। मृतक का बेटा रिजोय सहित अन्य परिजन बनेड़ा आये। पुलिस का कहना है कि जयवीर सिंह 28 मार्च को घर से निकला था, जो घर नहीं लौटा। चार अप्रैल को पत्नी ने गुमशुदगी दर्ज करवाई। परिजनों ने किसी तरह का कोई शक इस मौत को लेकर जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने बीएचएन से कहा कि मृतक शराब पीने का आदी बताया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। 
 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा