वन साइड लव एंगल: नाबालिग लड़की को चाकू मारा, भाई नींद से जागा तो उसे भी गोद दिया
जयपुर। जयपुर शहर में एक प्रेमी ने एक तरफा प्यार में प्रेमिका का मर्डर कर दिया। मर्डर के बाद प्रेमिका का भाई नींद से जाग गया। इस पर उसकी भी हत्या कर दी। मर्डर के बाद युवक थाने पहुंचा और पुलिस को बोला कि मैंने दोनों को मार दिया है। जाकर लाश उठा लो। यह सुन पुलिस भी चौंक गई। मौके पर पहुंची तो खून से सने भाई-बहन के शव पड़े थे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामला शहर के सदर थाने इलाके के हसनपुरा का है। आरोपी गुलशन भी हसनपुरा में रहता है। वो यहां रहने वाली पूनम(16) से प्यार करता था। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद भी चल रहा था। सुबह साढ़े 6 बजे के करीब गुलशन पूनम के घर पहुंचा। इस दौरान पूनम के मां-बाप काम पर चले गए थे। विवाद के चलते गुलशन पूनम से बात करने गया था। इस बातचीत के दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुलशन ने पूनम के गले पर वार कर दिया। एक के बाद एक वार से पूनम अचेत हो गई। बहन की चीख सून उसका भाई सोनू(19) भी नींद से जाग गया। इसके बाद आरोपी ने सोनू पर भी चाकू से वार कर दिया। दोनों की गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी चाकू वहीं फेंक मोहल्ले में आ गया और घूमने लगा। इसके बाद वह सदर थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने दो का मर्डर कर दिया। पूनम का एग्जाम था, शादी के लिए भी बना रहा था दबाव दोनों का परिवार एक-दूसरे को जानता था |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें