| चित्तौड़गढ़ हलचल न्यूज राजस्थान ब्राह्मण महासभा ने परशुराम महोत्सव मनाते हुए कई रचनात्मक कार्य किये। राजस्थान ब्राह्मण महासभा जिला इकाई चित्तौडगढ़ के परशुराम सेना अध्यक्ष ओम शर्मा दूर्ग एवं महामंत्री योगेश शर्मा आरओ ने बताया कि महासभा के जिलाध्यक्ष राधेश्याम चाष्टा के निर्देशन में भगवान परशुराम महोत्सव के अवसर पर 3 मई को राजस्थान ब्राह्मण महासभा द्वारा आसरा संस्थान में बच्चो को भोजन कराया, पेन वितरण किये, सांवरिया अस्पताल में रोगियों को भोजन कराया, पक्षियों के लिए पानी के परिन्डे बांधे, गौमाताओ को हरा घास खिलाया इसी के साथ-साथ चमत्कारी सांवलिया मंदिर परिसर मे भगवान परशुराम की छवि के समक्ष पं0युधिष्ठिर मेनारिया के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जोडो सहित यजमान सत्येन्द्रकुमार मौड़, गोपाललाल पाराशर, कैलाशचन्द्र पाराशर, बगदीराम त्रिवेदी, ओमप्रकाश शर्मा, के साथ साथ योगेशचन्द्र जानी, प्रमोद कुमार मौड़, प्रहलाद पाराशर, सोहनलाल पाण्डया, कैलाशचन्द्र पाराशर, प्रवीण जोशी, बद्रीलाल भट्ट, संगीता ओझा, भगवतीदेवी आचार्य, धनिष्का व्यास, सुनिता मौड़, मधुसुदन जोशी, नगेन्द्र चाष्टा, नरेशदत्त व्यास, भरत चाष्टा, दयाशंकर शर्मा, सुरज कांटिया, दुर्गेश पाराशर, श्यामलाल नागदा, बबली नागदा, विशाल नागदा, योगेश शर्मा, महेन्द्र जोशी, पंकज मौड़, आशीष उपाध्याय आदि पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने हवन पूजन किया। | |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें