तीन फैक्ट्रियों में लगी आग , 10 करोड़ के नुकसान का आशँका
चूरू। जिले के सरदार शहर के विकास क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक तीन फैक्ट्रियों में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आगजनी में करोड़ों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। लोगों ने आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड, पुलिस और प्रशासन को दी। सूचना के बाद मौके पर 2 फायर बिग्रेड, पुलिस और नगर पालिका प्रशासन सहित सैकड़ों मजदूर पहुंचे। सभी ने मिलकर आग बुझाने में प्रयास किया। लेकिन, आग लगातार विकराल होती जा रही थी। इसके बाद रतनगढ़, तारानगर और चुरू से भी फायर बिग्रेड की गाड़ियां बुलाई गईं। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भीषण आग पर काबू पाया गया। |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें