मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों की बस यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर खाई में गिरी 24 की मौत कई घायल

 


उत्तरकाशी::  मध्य प्रदेश के पन्ना से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं की बस यमुनोत्री हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। डामटा में बस के खाई में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। दर्दनाक हादसे के बारे में खबर सुनते ही लोग मौके पर पहुंचे। खाई में गिरते ही हादसे का शिकार हुई बस के परखच्चे उड़ गए। वहीं, जमीन पर पड़े शवों को देख लोग सिहर उठे।

श्रद्धालु यमुनोत्री धाम के दर्शनों के लिए जा रहे थे। हादसे में 24 की मौत हो गई है। वहीं अन्‍य घायलों का डामटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है। इनमें ज्यादातर की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। दुर्घटना की प्रारंभिक वजह चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। बताया गया कि दुर्घटनाग्रस्त बस का बिना रुके यह तीसरा ट्रिप था।

रविवार शाम करीब सवा सात बजे यमुनोत्री धाम से 70 किलोमीटर पहले डामटा के पास यह हादसा हुआ। मध्य प्रदेश के पन्ना से चारधाम यात्रा के लिए आए 28 श्रद्धालु सुबह 10 बजे हरिद्वार से यातायात पर्यटन एवं विकास सहकारी संघ लिमिटेड कंपनी की बस से यमुनोत्री धाम के लिए चले। चालक और परिचालक समेत 30 यात्री इसमें सवार थे। इनमें 14 महिलाएं शामिल हैं। डामटा के पास बस अनियंत्रित होकर लगभग 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। उस वक्त आठ से दस वाहनों का काफिला वहां से गुजर रहा था, इनमें दो वाहन इस बस में सवार श्रद्धालुओं के साथ यात्रा पर आए श्रद्धालुओं के भी थे।

एनडीआरएफ को भी रवाना करने के निर्देश

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के तीर्थ यात्रियों की बस हरिद्वार से रविवार सुबह 10:00 बजे चली थी। घायलों का रेस्क्यू किया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम मौके पर है। जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने डाक्टरों एवं एम्बुलेंस को घटना स्थल पर रवाना करने के निर्देश दिए।

 

साथ ही सीएमओ को पीएचसी डामटा एवं सीएचसी नौगांव में घायलों के उपचार करने हेतु पर्याप्त संसाधन तैयार रखने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने एनडीआरएफ और आपदा क्यूआरटी व राजस्व टीम को भी रवाना करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।

वाहन नंबर यूके 04 पीए 1541 कुमाऊं मंडल की गाड़ी है, जो यातायात पर्यटन एवं विकास सहकारी संघ लिमिटेड कंपनी की ओर से हरिद्वार भेजी गई थी। बस में 28 लोग मध्य प्रदेश के सवार थे। इस बस को एआरटीओ ऋषिकेश कार्यालय की ओर से 15 मई से 15 नवंबर तक का ग्रीन कार्ड जारी किया गया है। आज रविवार को इस बस को ट्रिप कार्ड जारी किया गया था। शाम 6:40 पर डामटा चेक पोस्ट पर इस वाहन की जांच भी हुई थी।

 

- अरविंद कुमार पांडे, एआरटीओ, प्रशासन, ऋषिकेश

यात्रियों की सूची:

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना