भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर 29 को भीलवाड़ा आएंगे

 


भीलवाड़ा BHN
भाजपा जिला कार्यसमिति की वृहद स्तरीय बैठक भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर के मुख्य आतिथ्य में भाजपा जिला कार्यालय में 29 जून को सुबह 10 बजे होगी। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली करेंगे।
भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया कि भाजपा जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक की तैयारियों को लेकर आज भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक का संयोजक प्रहलाद त्रिपाठी को नियुक्त किया गया है।
29 जून को जिला कार्यसमिति बैठक में भीलवाड़ा जिले के 500 से अधिक अपेक्षित जनप्रतिनिधि पदाधिकारी वरिष्ठ कार्यकर्ता इस बैठक में सम्मिलित होंगे और बैठक के दौरान राजनीतिक प्रस्ताव पास किए जाएंगे। बैठक में केंद्र सरकार के 8 वर्ष सेवा सुशासन विकास विभिन्न लाभकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला जाएगा और पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधरोपण किया जाएगा। जिला कार्यसमिति की बैठक के लिए ललित अग्रवाल, अनिल चौधरी, घनश्याम सिंघीवाल, राजेश सेन, पूरन डीडवानिया, महेंद्र मीणा, डॉ. राजासाध वैष्णव, इमरान कायमखानी, बाबूलाल टांक, वेद प्रकाश खटीक, शोभिका जागेटिया, प्रतिभा माली, सुरेंद्र जैन सहित महिला मोर्चा युवा मोर्चा, ओबीसी मोर्चा व एससी मोर्चा के पदाधिकारियों को बैठक व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज