जामिया नगर की मेट्रो पार्किंग में लगी भीषण आग, 90 से अधिक वाहन जलकर खाक

 

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह जामिया नगर की मेट्रो पार्किंग में भीषण आग लगने से 10 कारों सहित 90 से अधिक वाहन जलकर खाक हो गए। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि उन्हें दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जामिया नगर के मेन तिकोना पार्क में तड़के करीब पांच बजे आग लगने की घटना की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की 11 गाड़ियों को तत्काल सेवा में लगाया गया। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा, "आग से 10 कारों, 1 मोटरसाइकिल, 2 स्कूटी, 30 नए ई-रिक्शा, मेट्रो पार्किं ग में 50 पुराने ई-रिक्शा को नुकसान पहुंचा है।"

उन्होंने आगे कहा कि अब आग पर काबू पा लिया गया है और स्थिति अब नियंत्रण में है।
 



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना