प्रदेशाध्यक्ष पूनिया का चित्तौड़गढ़ दौरा: ग्रामीणों से की मुलाकात

 


निंबाहेड़ा BHN

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया गुरुवार को चित्तौड़गढ़ जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने निंबाहेड़ा उपखंड के ग्रामीण क्षेत्र धनोरा, माल्याखेड़ी सहित विभिन्न गांवों का दौरा कर भाजपा एवं जनसंघ के पुराने कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से भेंट की।
प्रवक्ता कमलेश बनवार ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने माल्याखेड़ी में जनसंघ के समय के 95 वर्षीय कार्यकर्ता भगवानलाल अहीर से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। इस परिवार की तीन पीढ़ियां जनसंघ के समय से पार्टी की तन, मन से सेवा कार्य में जुटी हैं।
इस दौरान पूर्व सरपंच चैनराम अहीर एवं भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गब्बर सिंह अहीर ने प्रदेशाध्यक्ष पूनिया का स्वागत किया। यहां पूनिया ने केन्द्र सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर केन्द्र सरकार की उपलब्धियों के पत्रक भी वितरित किए।
इस दौरान पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, जिलाध्यक्ष गौतम दक, सांसद सीपी जोशी, जिला प्रमुख डॉ. सुरेश धाकड़, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पंचायत समिति प्रधान बगदीराम धाकड़, पूर्व सरपंच यशवंत मेहता भावलिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा