दिल्ली की दिल दहलाने वाली तस्वीर..

 


नई दिल्ली: पंजाब में क्राइम के बढ़ते मामलों के बीच अब राजधानी दिल्ली में भी दिन दहाड़े एक शख्स की हत्या कर दी।  उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में दो पक्षों के बीच झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एक व्यक्ति और उसके भाई ने 28 वर्षीय युवक पर धारदार हथियार और डंडे से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार रात की है और यह एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। 

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति टहल रहा था, तभी दो भाइयों ने उसे रोका और धारदार हथियार व पत्थर से उस पर बार-बार वार किया। एक अधिकारी के अनुसार, पुलिस को दोपहर दो बजकर 15 मिनट पर घटना की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान नरेंद्र उर्फ बंटी के रूप में की गई है, जो आजादपुर का निवासी था। पुलिस उपायुक्त (उत्तर पश्चिम) ऊषा रंगनानी ने कहा कि हमलावरों की पहचान राहुल काली और उसके भाई रोहित काली के रूप में की गई है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा