राष्ट्रपति चुनाव: शिव मंदिर में पूजा करने पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू, झाड़ू भी लगाई

 


एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू इस समय चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने बुधवार को ओडिशा के मयूरभंज स्थित रायरंगपुर जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। इतना ही नहीं पहले उन्होंने यहां मंदिर परिसर में झाड़ू लगाई, उसके बाद मत्था टेका। इसके बाद वे आदिवासी पूजा स्थल जहिरा भी पहुंचीं। उनकी कई तस्वीरें सामने आई हैं।

दरअसल, न्यूज एजेंसी एएनआई ने द्रौपदी मुर्मू के वीडियोज और तस्वीरें पोस्ट की हैं। इसमें दिख रहा है कि एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के रायरंगपुर में स्थित शिव मंदिर में पहुंचीं। यहां उन्होंने खुद झाड़ू से मंदिर की साफ-सफाई की और इसके बाद पूजा अर्चना की। द्रौपदी मुर्मू का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें उन्हें मंदिर के आंगन में झाड़ू लगाते हुए देखा जा सकता है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज