पुलिस के आला अधिकारियों के तबादले जल्द

 


भीलवाड़ा/जयपुर BHN
कांग्रेस के उदयपुर में हुए मंथन के बाद विधायकों और मंत्रियों के सुझावों पर अब अमल होने लगा है और इसी के चलते प्रदेश में कई जिलों के पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर जल्द बदल जाएंगे। इस पर मंथन लगभग पूरा हो गया है। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों की सूची भी जल्द ही आएगी, ऐसी चर्चा है।
सूत्रों की मानें तो कांग्रेस के कई विधायक और नेता अफसरशाही से परेशान हैं। ऐसी शिकायतें कांग्रेस बैठक में सामने आई थीं। प्रदेशभर के कांग्रेसजनों को खुश करने और नेताओं की नाराजगी दूर करने के लिए पुलिस और प्रशासन में सुधार के लिए फेरबदल पर मंथन शुरू हुआ और अब इसे अंतिम रूप दे दिया गया है। माना जा रहा है कि प्रदेश के डेढ़ दर्जन से ज्यादा जिलों के एसपी और रेंज आईजी बदल दिए जाएंगे। इनके नामों पर अंतिम मुहर भी अब लगनी शेष है। माना जा रहा है कि ये तबादले किसी भी समय हो सकते हैं।
प्रदेश स्तर पर यह बात भी सामने आई है कि पुलिस महकमे में आला अधिकारियों के साथ नीचे के अधिकारी जिले के एक-दो नेताओं की ही बात मानते हैं और अन्य को राजी तो रखते हैं लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। उनके काम नहीं हो पाते ऐसे में जिलों में गुटबाजी भी बढ़ रही है। गुटबाजी समाप्त करने और नेताओं-कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है जिसके चलते कई जिलों के पुलिस अधिकारी बदले जाएंगे।

  

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज