गहलोत की सुरक्षा में सेंध, काफिले में चल रही कार पर लगा पत्थर


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सुरक्षा में गुरुवार रात सेंध लग गई। एक पत्थर उनके काफिले में चल रही कार पर लगा। घटना के साथ से पुलिस ने हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है कि पत्थर किस तरह कार पर आकर लगा। बताया जा रहा है कि प्रदेश में सीएम के काफिले की कार में पत्थर लगने का यह पहला मामला है। अब तक इस तरह की कोई भी घटना सामने नहीं आई थी।  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना गुरुवार रात करीब 8:15 की है। सीएम अशोक गलहोत दिल्ली रोड होटल में रखे गए कांग्रेस विधायकों से मुलाकात करने जा रहे थे। इस दौरान आरएसी कट के पास गहलोत की कार को स्कॉट कर रही एक इनोवा के गेट पर पत्थर लगा। कार में सवार अधिकारियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मुख्यमंत्री के काफिले की कार में पत्थर लगने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और आसपास के इलाके में सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन वहां कोई भी नहीं मिला। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज