यूपी में दूसरे दिन भी चला बुलडोजर, झारखंड में एक भी गिरफ्तारी नहीं, बंगाल में चौथे दिन भी जारी रहा उपद्रव


नई दिल्ली। कानपुर और उसके बाद प्रयागराज में पत्थरबाजों की हरकत के पीछे राष्ट्र विरोधी हिंसा का सुनियोजित षड्यंत्र था। अब इसके पीछे की परतें खुल रही हैं तो बुलडोजर भी गरजने लगा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्ती के स्पष्ट संकेत के बाद रविवार को प्रयागराज में उपद्रव के मुख्य साजिशकर्ता जावेद मोहम्मद उर्फ जावेद पंप के अवैध बने दोमंजिला मकान को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया। इस दौरान जावेद के घर से कई अहम दस्तावेज मिले है

जुमे की नमाज के बाद हिंसा फैलाने के आरोपी मोहम्मद जावेद उर्फ जावेद पंप का घर पीडीए ने जमींदोज कर दिया। पीडीए की कार्रवाई में जावेद का आलीशान घर देखते ही देखते खंडहर में तब्दील हो गया। इस दौरान बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रही। सुबह से ही फोर्स जुटनी शुरू हो गई थी। भारी फोर्स के कारण मुहल्ले के लोग विरोध की हिम्मत नहीं जुटा सके।अधिकारियों की माने तो घर गिराने के लिए तीन दर्जन से अधिक लोगों के मकान को चिन्हित किया गया है। इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।

जमींदोज मकान में मिले आपत्तिजनक साहित्य
जावेद पंप के मकान के ध्वस्तीकरण के दौरान कई आपत्तिजनक साहित्य बरामद हुए हैं। इनको कब्जे में लेकर तहकीकात की जा रही है। इसके साथ ही कई झंडे भी मिले हैं। पुलिस ने सारे सामानों को कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि जावेद के ताल्लुकात कई प्रतिबंधित संगठनो से भी हैं, जो देश में अमन चैन और नफरत फैलाने का काम करते हैं। 

Prayagraj News :  जावेद पंप का मकान गिराता बुलडोजर।

हिंसा का मास्टर माइंड है जावेद
प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा का मास्टर माइंड जावेद पंप बताया जा रहा है। पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। उसके साथ करीब 70 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Prayagraj News :  प्रयागराज में हिंसा।

जावेद के घर से कई कारतूस और असलहे भी बरामद हुऐ हैं। 12 बोर का तमंचा और कुछ अन्य असलहे बरामद हुए हैं।

Prayagraj News :  जावेद पंप का मकान गिराता बुलडोजर।

जावेद पंप का मकान गिराता बुलडोजर। 

 शक की सूई

जावेद पंप की जेएनयू में पढ़ रही बेटी का नाम भी साजिश से जोड़ा जा रहा है, जो सीएए विरोधी हिंसा में भी शामिल बताई जा रही है। वहीं, झारखंड की राजधानी रांची में उपद्रव को लेकर पुलिस ने नामजद समेत अज्ञात लोगों पर मुकदमा किया है, लेकिन कार्रवाई की रफ्तार सुस्त है। अभी तक इस मामले में एक भी गिरफ्तारी नहीं की गई है। बाहर से आए संदिग्ध लोगों का भी कोई सुराग नहीं ढूंढ पाई पुलिस

बंगाल में चौथे दिन भी बवाल और उपद्रव 

उधर, बंगाल के हावड़ा व मुर्शिदाबाद जिले में बीते दो दिनों के दौरान हुई भारी हिंसा के बाद रविवार शाम मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नदिया जिले के बेथुआडहारी स्टेशन पर उपद्रव मचाया। भीड़ ने अचानक स्टेशन पर हमला बोल दिया और जमकर तोड़फोड़ की। स्टेशन पर खड़ी राणाघाट-लालगोला लोकल ट्रेन को भी निशाना बनाया और जमकर तोड़फोड़ की। दोनों जिलों से पुलिस ने 106 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।

यूपी में दिख रही सख्ती

रविवार को कानपुर व कई अन्य जिलों में भी असामाजिक तत्वों पर ऐसी ही कार्रवाई हुई। कानपुर की हिंसा की साजिश मामले में स्थानीय डी-2 गैंग का नाम भी सामने आया है। पूछताछ में मास्टरमाइंड जफर हयात हाशमी ने डी-टू गैंग (जिलास्तर पर दूसरे नंबर का गिरोह) के कुख्यात अपराधी अफजाल और बाबर का नाम लिया है। इस पर शिकंजा कसा जा रहा है।

प्रयागराज में मास्‍टर माइंड पर एक्‍शन 

प्रयागराज में अटाला में शुक्रवार को हुए बवाल के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजे गए मास्टर माइंड जावेद मोहम्मद उर्फ जावेद पंप के करेली स्थित मकान को रविवार को ढहा दिया गया। पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवानों की मौजदूगी में प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। मकान से वेलफेयर पार्टी आफ इंडिया का झंडा, बैनर और 'मुस्लिम लाइव्स मैटर' जैसे पोस्टर यहां मिले हैं।

दोमंजिला मकान पाया गया अवैध

प्रयागराज निवासी जावेद पंप वेलफेयर पार्टी आफ इंडिया का प्रदेश महासचिव है। पुलिस ने उसे बवाल का मास्टरमाइंड बताते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जांच में पता चला कि उसका दोमंजिला मकान अवैध है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) टीम ने शनिवार रात नोटिस चस्पा की।

कानपुर में जफर हयात के मददगार पर कसा शिकंजा, इमारतें सील

कानपुर में नई सड़क पर तीन जून को हुए उपद्रव में बेकनगंज का बिल्डर हाजी वसी भी शामिल था। वह उपद्रव के मास्टर माइंड जफर हयात हाशमी को धन उपलब्ध कराता था।

 

कानपुर में बिल्डर हाजी वसी पर कसा शिकंजा 

पुलिस की इस जांच के बाद रविवार को कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने परेड, चमनगंज व चकेरी में उसकी तीन निर्माणाधीन इमारतों को सील कर दिया। चकेरी की इमारत हाजी वसी के नाम से है, अन्य दोनों में भी उसी का पैसा लगा होने की बात कही जा रही है। पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना के मुताबिक जांच में स्पष्ट हो चुका है कि हयात जफर को फंडिंग बिल्डर हाजी वसी ही करता था।

 

जावेद पंप की बेटी आफरीन का शरजील इमाम से कनेक्शन

जावेद पंप की बेटी आफरीन का दिल्ली हिंसा के मुख्य आरोपित शरजील इमाम से भी कनेक्शन सामने आया है। पुलिस अटाला बवाल में उसकी भूमिका की भी जांच कर रही है। जेएनयू की छात्रा रह चुकी आफरीन ने आतंकी अफजल गुरु के पक्ष में कई विवादित टिप्पणी की थी। रविवार को उसने वीडियो जारी कर मकान के ध्वस्तीकरण को गलत बताया और कहा कि सरकार मुस्लिमों के साथ ज्यादती कर रही है।

 

उपद्रव हिंसा में अब तक 306 गिरफ्तार, नौ जिलों में 13 एफआइआर

पैगंबर मुहम्मद पर की गई विवादास्पद टिप्पणी के लिए पार्टी से निलंबित की गईं भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान के विरोध में शुक्रवार को हुए उपद्रव और हिंसा में पुलिस ने प्रदेश के आठ जिलों से अब तक 306 लोगों को गिरफ्तार किया है। रविवार को जारी बयान में अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर तक प्रदेश के आठ जिलों से 306 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस सिलसिले में नौ जिलों में 13 एफआइआर दर्ज कराईं जा चुकी हैं।

 

जामा मस्जिद प्रदर्शन मामले में दो गिरफ्तार

दिल्ली में जामा मस्जिद पर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुए विरोध-प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने दो प्रदर्शनकारियों मुहम्मद नदीम (43) और फहीम (37) को गिरफ्तार किया है। अन्य तीन आरोपितों की पहचान की जा रही है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज