थाना प्रभारी, और कॉन्स्टेबल के बीच समलैंगिक संबंध का खुलासा, ब्लैकमेल कर करीब ढाई लाख रुपए ऐंठ लिए

 


नागौर. 

 थाना प्रभारी, और कॉन्स्टेबल के बीच समलैंगिक संबंध का खुलासा हुआ है। यह मामला पुलिस अधीक्षक तक पहुंचा तो वह भी हैरान रह गए। जो कॉन्स्टेबल  थाना प्रभारी के साथ रिलेशन में था, वही ब्लैकमेल करने लगा।  थाना प्रभारी, से करीब ढाई लाख रुपए उसने ऐंठ लिए। धीरे-धीरे उसका लालच बढ़ता गया। उसने 5 लाख रुपए और लग्जरी कार तक की डिमांड कर डाली। उसके पास न्यूड वीडियो चैट से लेकर दोनों के बीच हुए फिजिकल रिलेशन तक के वीडियो थे। इसलिए थाना प्रभारी, भी दबाव में रहे। आखिरकार  थाना प्रभारी, ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की।  थाना प्रभारी, को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोपी कॉन्स्टेबल को सस्पेंड करने के साथ ही गिरफ्तार किया गया है। पूरा मामला नागौर का है।

 पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने बताया कि नागौर स्थित एक थाने के  थाना प्रभारी, (57) और डेगाना थाने में पोस्टेड कॉन्स्टेबल प्रदीप बाज्या (32) की करीब 8 महीने पहले फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। जब दोस्ती हुई, उस दौरान प्रदीप की तैनाती बड़ी खाटू थाने में थी। दोनों में अलग-अलग सोशल मीडिया ऐप से कॉन्टैक्ट में थे। दोनों के बीच अश्लील चैटिंग होने लगी। दोनों के बीच कई बार फिजिकल रिलेशन भी हुए। इतना ही नहीं दोनों के बीच रोजाना फोन सेक्स से लेकर न्यूड कॉलिंग तक होने लगी। इधर,  थाना प्रभारी, को पता नहीं था कि कॉन्स्टेबल प्रदीप उसकी यह सारी हरकतें रिकॉर्ड कर रहा है। इसके बाद वह ब्लैकमेल करने लगा।

 जांच में सामने आया कि दोनों के बीच यह खेल पिछले 8 महीने से चल रहा था। कॉन्स्टेबल के मोबाइल में दोनों की हरकतों के वीडियो सेव थे। कुछ महीने पहले से वह  थाना प्रभारी  को ब्लैकमेल करने लगा। इससे परेशान  थाना प्रभारी, ढाई लाख रुपए दे चुका था। अब वह 5 लाख रुपए और लग्जरी कार मांग रहा था। सोमवार को SP राममूर्ति जोशी से  थाना प्रभारी ने शिकायत की। शिकायत में बताया कि डेगाना थाने में तैनात कॉन्स्टेबल प्रदीप बाज्या के पास उसके अश्लील वीडियो, फोटो और चैट हैं। वह इनके जरिए उसे ब्लैकमेल कर रहा है।  थाना प्रभारी ने सोमवार को इसकी शिकायत खींवसर थाने में दी थी। इसके बाद मामला दर्ज किया गया था।

डीएसपी  को सौंपी जांच
पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने बताया कि शिकायत के बाद जांच की तो कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है। कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच नागौर डीएसपी  विनोद कुमार सीपा को सौंपी गई है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा