पति का हाथ छुड़ाकर प्रेमी के साथ भागी पत्नी

मुंगेर। बिहार के मुंगेर में शादी के महज 7 दिन बाद पत्नी प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति ने रोकने की कोशिश की तो उसे धमकी दी और स्कॉर्पियो में बैठकर चली गई। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी दिव्यांशु ​​​​​​को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें साफ दिख रहा है कि महिला एक लड़के का हाथ पकड़कर बीच बाजार दौड़ रही है।

चूड़ी खरीदने पति के साथ बाजार गई थी महिला
महिला का नाम मोनी कुमारी है। मोनी और विवेक की शादी 14 जून को हुई। शादी के बाद वह अपने मायके चली गई। 21 जून को लौट कर ससुराल आई। पति ने बताया कि 22 जून को चूड़ी खरीदने की बात कह उसे साथ लेकर बाजार निकली। दोनों लोग कोतवाली थाना क्षेत्र के दीनदयाल चौक पर चूड़ी खरीदने लगे, तभी वह उसका हाथ छुड़ा कर भागी और एक दूसरे युवक का हाथ पकड़ लिया।

शादी के जेवरात पहने ही भाग गई पत्नी
पति ने बताया कि वे दोनों बीच बाजार में भागते हुए गए। उन्हें रोकने की कोशिश की तो उसने कहा, 'मेरा पीछा मत करो अब मैं इसी के साथ रहूंगी।' धमकी देकर दोनों एक स्कॉर्पियो में बैठ कर चले गए। पति ने बताया कि उस वक्त पत्नी ने शादी के गहने भी पहने हुए थे।

सास ने कहा- प्रेमी के साथ ही जाना था, तो शादी न करती
इस बारे में विवेक की मां कंचन देवी ने कहा, 'मेरे पति की मौत हो चुकी है। हमारा एक ही लड़का है। बड़े धूमधाम से शादी की थी, लेकिन बहू गलत निकल गई। उसे अगर प्रेमी के साथ ही जाना था, तो शादी नहीं करती।'

22 तारीख की शाम को विवेक की मां कंचन देवी ने कोतवाली थाना में बहू के अपहरण का केस दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर प्रेमी और प्रेमिका दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि दोनों की मेडिकल जांच करवा दी गई है। वहीं, बयान कराकर अपहरण के मामले में प्रेमी दिव्यांशु को जेल भेज दिया जाएगा। इसके बाद नई नवेली दुल्हन के बयान पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

6 साल से था अफेयर
कोतवाली थाने के SI पप्पन कुमार ने बताया कि 6 साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका ने ही 22 जून को फोन कर प्रेमी को बुलाया था और उसे साथ ले जाने के लिए कहा था। इसके बाद प्रेमी आया और बाजार से उसे लेकर बेगूसराय लेकर चला गया।

दिल्ली भागने की थी तैयारी
इसके बाद दोनों थाने पहुंचे और पुलिस को आवेदन दिया। दोनों दिल्ली भागने वाले थे, तभी बेगूसराय स्टेशन से गुरुवार को पुलिस ने दोनों को पकड़ा। शुक्रवार को पुलिस ने प्रेमी दिव्यांशु को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे बेल मिल गई है।

शनिवार को प्रेमिका को कोर्ट में पेश करेगी पुलिस
प्रेमिका मोनी का बयान शुक्रवार को दर्ज नहीं हो पाया। शनिवार को न्यायालय में 164 का बयान कराया जाएगा। पुलिस ने बताया कि कोर्ट से जमानत मिलने के बाद लड़की की मर्जी है वो जिसके साथ रहना चाहे रह सकती है।

शादी से खुश नहीं हैं लड़के का परिवार
लड़के के परिवार वाले इस रिश्ते से खुश नहीं है, इसलिए दोनों अभी अपने एक रिश्तेदार के घर रह रहे हैं। अगर लड़की को जमानत नहीं मिलती है तो उसे महिला रिमांड होम में रखा जाएगा।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज