बारिश से किसानों के चेहरे खिले करने लगे मक्के की बुवाई

 


कबराडिया (राकेश जोशी)

 आसपास के क्षेत्र में सोमवार को हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। खेतों में लगी फसलों के लिए यह बारिश संजीवनी बनी है। किसान काफी खुश हैं। किसान अपने खाली खेतों में मक्का की बवाई की तैयारी कर लग गए है। वहीं खेतों में लगे चारे, ज्वार , बाजरा ,रिजका आदि की फसलों को बारिश से लाभ  हो गया है। तेज धूप और गर्मी के कारण खेतों को सिंचाई की जरूरत थी, लेकिन बारिश हो जाने से किसानों की जरूरत फिलहाल पूरी हो गई है। सोमवार को बारिश हो जाने के कारण खेतों को अच्छी मात्रा में पानी मिल गया। खेतों में इस समय बाजरा ज्वार  और चरी की खेती हो रही है। इन खेतों को पानी की काफी जरूरत है। बारिश के कारण खेतों की प्यास बुझ गई और खेतों की सिंचाई के लिए किसानों को अब परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। बारिश के कारण खेतों में नमी आ जाने के कारण किसान अब मक्का की फसल की तैयारी करने लग गए है। 

खेतों के लिए वरदान ये बारिश

किसान भगवती लाल, किटू,व बदामी देवी ने बताया कि बारिश से खेती को लाभ हुआ है। तेज गर्मी में खेतों को सिंचाई की जरूरत थी। बारिश का पानी मिलने से खेतों में फसलों का अच्छा उत्पादन होगा।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा