युवक ने जहर खाकर जान दे दी, लड़की अस्पताल में भर्ती

 


रावतभाटा

थाना क्षेत्र में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खाकर जान दे दी। वहीं लड़की को गंभीर हालत में परमाणु बिजली घर के अस्पताल में भर्ती किया गया। लड़की के हाथ की नस कटी हुई थी। मृतक की पहचान नीचे बाजार के रहने वाले गौरव चौधरी (34) के रूप में हुई, जो परमाणु बिजली घर अस्पताल में ही संविदा पर वार्ड बॉय के तौर पर कार्य करता था।

जहर खाने से पहले युवक गौरव अस्पताल में सुबह 7.00 से दोपहर 3.00 बजे तक की शिफ्ट ड्यूटी करके घर गया था। वहीं गंभीर रूप से घायल महिला (38) शहर के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में कार्यरत है।

बताया जा रहा है कि एक अन्य युवक खून से सनी महिला को स्कूटी पर बैठा कर परमाणु बिजली घर अस्पताल लाया था, जो उसे वही छोड़ कर चला गया। जहां इलाज के दौरान महिला ने डॉक्टर को गौरव के जहर खाकर नया बाजार स्थित एक मकान पर पड़े होने की जानकारी दी, जिसके बाद परमाणु बिजली घर अस्पताल की एम्बुलेंस भेज कर युवक को अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों से रिपोर्ट लेकर मामलें में जांच शुरू कर दी, जबकि गर्लफ्रेंड का अस्पताल में इलाज चल रहा है। ऐसे में फिलहाल वो बयान देने की स्थिति में नहीं है, महिला शादीशुदा है और उसके 12 से 14 साल की एक लड़की है, जबकि मृतक गौरव अनमेरिड था। मृतक के सहकर्मियों के अनुसार पहले गौरव और महिला एक साथ ही परमाणु बिजली घर अस्पताल में संविदा कर्मी के तौर पर काम करते थे।

 युवक की हत्या का आरोप

परिजनों के अनुसार महिला और उसके परिजन गौरव को अस्पताल लेकर पहुंचे थे और मृतक गौरव के सिर और शरीर पर चोट के गहरे निशान थे। मृतक की बहन की ओर से पुलिस को दी गई रिपोर्ट में उन्होंने महिला और उसके परिजनों पर गौरव की हत्या का आरोप लगाया है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना