युवक ने इंस्टाग्राम पर मॉडल जैसी फोटो डालकर जाल में फंसाया, लड़की को भगाने कतर से दौसा आया

 


दौसा.

13 साल की लड़की को युवक ने इंस्टाग्राम पर मॉडल जैसी फोटो डालकर अपने जाल में फंसाया। युवक को यह पता चल गया कि लड़की उसके साथ जाने को तैयार हो गई तो वह कतर से 2587 किलोमीटर का हवाई सफर तक 18 जून को दिल्ली तक पहुंच गया। लड़की का उसने ब्रेन बॉश किया और अपने साथ लेकर चला गया। मामला दौसा जिले के बांदीकुई का है।

पुलिस ने शुक्रवार को बिहार के दरभंगा से इजराइल नदाफ (25) को गिरफ्तार कर लड़की को दस्तयाब कर लिया था। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि 8वीं क्लास में पढ़ने वाली लड़की मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेलती थी। इस पर पुलिस ने फ्री फायर गेम से जुड़ी इंस्टाग्राम आईडी की साइबर सेल से जांच कराई। लड़की गेम के जरिए बार-बार एक खास इंस्टाग्राम आईडी से कनेक्ट हो रही थी।

यह आईडी इजराइल नदाफ की थी। इस आईडी को ट्रैक किया गया। रिकॉर्ड में पाया कि इंस्टाग्राम आईडी से जुड़ा मोबाइल नंबर खाड़ी देश कतर में वेरिफाई है। 19 जून को इंस्टाग्राम आईडी भारत में इंटरनेट से जुड़ी। संदिग्ध मोबाइल नंबर को ट्रैक किया तो सामने आया कि दिल्ली से सिम खरीदी गई है।

लोकेशन के आधार पर पता चला कि ये नंबर पहले बांदीकुई, फिर दिल्ली और फिर बिहार के सड़क रूट पर एक्टिव रहा। लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिस बिहार के दरभंगा तक पहुंच गई। जहां आरोपी इजराइल को लड़की के साथ बस स्टैंड से दस्तयाब कर लिया। दिल्ली एयरपोर्ट पर नदाफ की सिम बंद हो गई। उसने फर्जी डॉक्यूमेंट से वहीं एक सिम खरीदी और अपने इंस्टाग्राम आईडी लॉगिन कर ली। इसके बाद नदाफ दिल्ली से 280 किलोमीटर की दूरी तय कर दौसा आ गया। दौसा से बांदीकुई पहुंचा और 18 जून की रात बांदीकुई स्टेशन पर बिताई।

रातभर इजराइल बांदीकुई स्टेशन से लड़की के संपर्क में रहा। उसका ब्रेन वॉश करता रहा। बहलाता फुसलाता रहा। आखिर लड़की उसके बहकावे में आ गई। वह घर से निकलकर नदाफ के पास आ गई।

नदाफ उसे पहले दिल्ली ले गया। वहां से बस से अपने साथ नेपाल ले जा रहा था, लेकिन बॉर्डर क्रॉस करने से पहले ही दौसा पुलिस ने इजराइल को बिहार के दरभंगा से दबोच लिया। नदाफ को अब 7 दिन के रिमांड पर लिया गया है।

घरवालों से कहा- कुरकुरे लेने जा रही हूं
19 जून को लड़की कुरकुरे लेने के बहाने घर से निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने तलाश किया। फिर बांदीकुई थाने में किडनैपिंग की रिपोर्ट दर्ज करा दी। SP राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया। जांच में सामने आया कि लड़की ऑनलाइन किसी गैर शख्स के लगातार संपर्क में थी।

उस नंबर और आईडी की पड़ताल की तो पुलिस भी सकते में आ गई। बांदीकुई स्टेशन के CCTV खंगाले गए। नंबर ट्रेस करते हुए पुलिस दिल्ली जा पहुंची। ​​​​​​दिल्ली पहुंचने पर नदाफ की मोबाइल लोकेशन बिहार में मिली। इसके बाद पुलिस बिहार के दरभंगा पहुंची और नदाफ को दबोच लिया। नदाफ लड़की को पहले नेपाल व बाद में कतर ले जाने की फिराक में था।

 SP  ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी इजराइल नदाफ पुत्र दाऊ नदाफ निवासी धनुजी, जिला धनुषा प्रदेश नेपाल, हाल निवासी कतर, अल जबेर इंजीनियरिंग कंपनी में मजदूरी करता है। आरोपी से मोबाइल, कतर से जारी मोबाइल सिम, नई दिल्ली से खरीदी गई फर्जी सिम, पासपोर्ट व नेपाल का नागरिकता प्रमाण पत्र बरामद किया है।

लड़की बांदीकुई में नदाफ से मिली तो यकीन नहीं हुआ कि यह वही लड़का है। पुलिस ने युवक को कोर्ट में पेश कर 7 दिन के रिमांड पर लिया है।

लड़की बांदीकुई में नदाफ से मिली तो यकीन नहीं हुआ कि यह वही लड़का है। पुलिस ने युवक को कोर्ट में पेश कर 7 दिन के रिमांड पर लिया है।

ऑनलाइन गेम से बच्चों को दूर रखें
  SP ने कहा है कि पेरेंट्स अपने बच्चों को ऑनलाइन गेमिंग से बचाकर रखें। वे अनजान शख्स के संपर्क में तो नहीं हैं, इसका ध्यान रखें। मोबाइल गेम की लत की वजह से ही बांदीकुई से लड़की किडनैप हुई। जिसे इजराइल नदाफ नेपाल के रास्ते कतर ले जाने का प्लान कर रहा था। वहां उसके साथ कैसा बर्ताव किया जाता, कहना मुश्किल है। आजकल हो रहे साइबर अपराध को ध्यान में रखते हुए लोग एहतियात बरतें। इंटरनेट के अति प्रयोग से बचें। बच्चों को विश्वास में लेकर बताएं कि अनजान लोगों के संपर्क में न रहें।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज