अजमेर ; महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म

 


अजमेर। निकटवर्ती ग्राम हटूंडी निवासी असलम खान शादी के चौथे साल में एक साथ चार बच्चों का पिता बन गया। कुदरत का ऐसा तोहफा पाकर असलम ही नहीं पूरा गांव जश्न मना रहा है। असलम की पत्नी और उसके चारों बच्चे जिनमें दो लड़के व दो लड़कियां हैं। अजमेर के राजकीय जनाना अस्पताल में चिकित्सकीय देखभाल में हैं।

असलम खान ने मीडिया को जानकारी दी कि उसका विवाह फरीदा बानो से हुआ था। उसके शादी के चार साल में कोई औलाद नहीं हुई। फरीदा जब गर्भवती हुई तो उन्होंने हटूंडी स्थित चिकित्सक के परामर्श पर सोनाग्राफी कराई थी। जिसमें उसके गर्भ में चार बच्चे होने का पहली बार पता चला था। इस जानकारी से उसका परिवार ही नहीं बल्की गांव वाले भी बहुत खुश हुए थे। सभी को फरीदा के स्वस्थ प्रसव की चिंता भी थी।सोमवार की रात फरीदा को प्रसव पीड़ा महसूस होने पर उसे अजमेर के राजकीय महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात्रि करीब साढ़े ग्यारह बजे के आस पास प्रसूता ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। फिलहाल उसके बच्चों को आईसीयू में रखा गया है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा