विश्व साइकिल दिवस पर रैली आयोजित
सवाईपुर सांवर वैष्णव सवाईपुर कस्बे के निकटवर्ती पक्षी ग्राम चावंडिया में आज विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष में नेहरू युवा केंद्र भीलवाड़ा के अधीन स्वामी विवेकानंद युवा संस्थान चावंडिया द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया | साइकिल रैली को संबोधित करते हुए संस्थान अध्यक्ष शुभम ओझा ने साइकिल को जीवन में अपनाकर स्वास्थ्य लाभ लेने हेतु प्रेरित किया साथ ही लोग साइकिल को केवल दो पहिया वाहन ना समझें यह जीवन को स्वस्थ बनाने का साधन बताया | साइकिल रैली चारभुजा नाथ मंदिर से शुरू होकर चामुंडा माता मंदिर पर समाप्त हुई जहां पर साइकिल रैली में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को टी-शर्ट उपहार में दी गई, साथ ही संस्थान द्वारा बनवाए गए स्लोगन जगह-जगह पर चिपकाए गए | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थान उपाध्यक्ष अक्षय ओझा ने संबोधित करते हुए लोगों को बढ़ते पर मोटापे बीपी और शुगर को कम करने हेतु साइकिल का उपयोग अधिक से अधिक करने हेतु जागरूक किया | साइकिल रैली में मुकेश कुमार जाट, सौरभ ओझा, अक्षय ओझा, आलोक जोशी, अभिनव ओझा, लोकेश जाट आदि उपस्थित रहे | |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें