जैविक गांव बनाने के उद्देश्य से विट्ठलपूरा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

 


भीलवाड़ा । कट्स मानव विकास केंद्र द्वारा मांडलगढ़ तहसील के मोटारो का खेड़ा ग्राम पंचायत के विट्ठलपूरा गांव में ग्राम स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए गौरव चतुर्वेदी, कार्यक्रम सहायक, कट्स भीलवाड़ा ने सभी का स्वागत करते हुए परियोजना के उद्देश्यों एवं गतिविधियों के बारे में जानकारी दी कि कट्स इंटरनेशन संस्थान द्वारा स्वीडिश सोसायटी फॉर नेचर कन्जरवेशन के सहयोग से राजस्थान में उपभोक्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सतत उपभोग की जीवन शैली एवं संस्कृति विकसित करने हेतु परियोजना प्रोस्कोप का संचालन किया जा रहा है।

 उन्होंने बताया कि कट्स द्वारा मोटरों का खेड़ा ग्राम पंचायत में जैविक खेती के उपभोग एवं उत्पादन के लिए 5 वर्षो तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पंचायत को जैविक बनाने पर कार्य किया जाएगा, साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर बीज बैंक, हर घर में जैविक वाटिका भी लगाई जाएगी, संबंधित प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे । तकनीकी सत्र के दौरान बालमुकुंद सेन, सेवानी. कृषि अधिकारी (ऑर्गेनिक सर्विस कंसल्टेंट) ने किसानों को जैविक खेती के फायदों की जानकारी दी एवं जैविक सर्टिफिकेशन प्राप्त करने व जैविक खेती के तहत जैविक खाद एवं कीटनाशक बनाने की प्रकिया के बारे में बताया। पी के वी वाई योजना के अंतर्गत किसानों के जैविक प्रमाण पत्र का वितरण भी करवाया गया, प्रमाण पत्र के प्राप्त होने से किसानों का मनोबल भी बढ़ा। इस जागरूकता कार्यक्रम में मोहन लाल सुथार, उपसरपंच एवं कट्स भीलवाड़ा के क्रायकर्म सहायक हेमंत सिंह सिसोदिया विट्ठलपूरा गांव के 60 जागरूक महिला, पुरुष किसानों ने भाग लिया l

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना