कांग्रेस नेता ने पहले पत्नी को गोलियों से भूना फिर कर ली खुदकुशी

 


आगरा। किराए के मकान में रह रहे कांग्रेस के महानगर महासचिव और उनकी पत्नी के शव खून से लथपथ मिले। नेता की कनपटी पर गोली मारने का निशान है जबकि पत्नी को चार गोलियां मारी गईं। दोनों शव अलग-अलग कमरे में मिले। पुलिस प्रथम दृष्टया खुदकुशी की आशंका जाहिर कर रही है।थाना गोङ्क्षवद नगर क्षेत्र के मंडी रामदास स्थित गली गंगादयाल के मूल निवासी केके कौशिक उर्फ निमाई पंडित (42) और उनकी पत्नी साधना (40) अपने परिवार के साथ चार साल से जगन्नाथपुरी में किराए पर रहते थे। परिवार में दो बेटे संकेत, आकर्ष और बेटी उन्नति है। दोपहर बाद साढ़े चार बजे संकेत (16)ने मकान के सामने स्थित गेस्ट हाउस पर आकर शोर मचाया। बताया कि उसके पिता खून से लथपथ पड़े हैं।

गेस्ट हाउस पर मौजूद संजू और चुन्नू ने आसपास के लोगों को जानकारी देने के बाद संकेत के घर पहुंचे। एक कमरे में साधना का शव जमीन पर पड़ा था और दूसरे कमरे में निमाई पंडित का शव पड़ा था। दरवाजे के पास ही पिस्टल भी पड़ी थी। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।घटनास्थल पर पहुंचे एसपी सिटी एमपी ङ्क्षसह ने बताया कि निमाई पंडित की कनपटी पर गोली का निशान है जबकि उनकी पत्नी के तीन गोली सीने में और एक कनपटी पर लगी है। दोनों शव अलग-अलग कमरे में मिले हैं।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना