प्रयागराज में हिंसा : पुलिस और उपद्रवी आमने-सामने, हालात बेकाबू, पश्चिम बंगाल-महाराष्ट्र और तेलंगाना में भी नुपुर शर्मा के खिलाफ उठी आवाज, रांची में कर्फ्यू

 


कानपुर के बाद प्रयागराज में बवाल हो गया। मुस्लिम बाहुल्य इलाके में जुमे की नमाज के बाद हजारों की भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने जब लाठीचार्ज किया तो भीड़ गलियों और छतों पर पहुंच गई और पुलिस पर पथराव करने लगी। आरएएफ के साथ पूरे जिले की फोर्स बुला ली गई है। घटना करीब दो बजे नमाज के बाद हुई। 

अटाला में मजीदिया इस्लामिया कॉलेज गेट के पास से पुलिस पर पथराव शुरू किया गया। पुलिस और आरएएफ ने खदेड़ा तो भीड़ गलियों में घुस गई। फोर्स गली में गई तो छतों पर से महिलाओं और बच्चों भी पथराव शुरू कर दिया। इसमें आरएएफ का एक जवान जख्मी हो गया। उपद्रवियों ने नूरुल्लाह रोड, अटाला सहित कई जगह आगजनी भी की। 
 

 

Prayagraj News : अटाला में जुमे की नमाज के बाद बवाल हो गया।

 अटाला में जुमे की नमाज के बाद बवाल हो गया। - 

उपद्रवियों द्वारा पथराव करने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर मंगा ली गई। आरएएफ की कई कंपनियों को भी बुला लिया गया। पुलिस ने पथराव करने वालों को खदेड़ा तो वह गलियों में भाग गए। पुलिस जब गली में घुसी तो छत पर से महिलाओं और बच्चों के साथ पुरुषों ने भी पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

Prayagraj News : अटाला में जुमे की नमाज के बाद बवाल हो गया।

हजारों की भीड़ सड़कों पर जमा हो गई है। पुलिस भीड़ को हटाने के लिए बल प्रयोग कर रही है। उपद्रवियों ने चेहरे पर नकाब बांध रखा है। अटाला में मजीदिया इस्लामिया कॉलेज गेट के पास से पुलिस के ऊपर पथराव किया जा रहा है। 

Prayagraj News : अटाला में जुमे की नमाज के बाद बवाल हो गया।

अटाला में पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज के बाद भीड़ नूरुल्लाह रोड की तरफ जमा हो गई। पुराने शहर का इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। चारो तरफ उपद्रवियों की भीड़ और पुलिस फोर्स की दिखाई दे रही है। 

 

Prayagraj News : अटाला में जुमे की नमाज के बाद बवाल हो गया।

बड़ी संख्या में भीड़ नूरुल्लाह रोड पर पहुंचकर पुलिस पर पथराव कर रही है। पुलिस आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन से लोगों को नियंत्रण मे करने का प्रयास कर रही है। बता दें कि पुलिस ने एक दिन पहले ही सूचना जारी कर अटाला इलाके में बवाल की आशंका जताते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दिया था और नमाज के पहले दुकानें भी बंद करा दी थी

 

पश्चिम बंगाल-महाराष्ट्र और तेलंगाना में भी नुपुर शर्मा के खिलाफ उठी आवाज

नवीन जिंदल और नुपुर शर्मा

नवीन जिंदल और नुपुर शर्मा 

पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी के मामले में नुपुर शर्मा के विरोध की आंच अब पश्चिम बंगाल तक पहुंच चुकी है। कोलकाता के पार्क सर्कस में शुक्रवार (10 जून) को सैकड़ों लोग एकजुट हुए और प्रदर्शन किया। बता दें कि इस मामले में भाजपा पहले ही नुपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित और नवीन जिंदल को बर्खास्त कर चुकी है। तेलंगाना में भी प्रदर्शन
पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी के विरोध में तेलंगाना में मक्का मस्जिद के बाहर भी प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नुपुर शर्मा को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।महाराष्ट्र में भी जुटे लोग
महाराष्ट्र के सोलापुर में भी पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर प्रदर्शन किया गया। 

 

नूपुर के बहाने रांची में उपद्रवियों का नंगा नाच, पत्थरबाजी-तोड़फोड़ और आगजनी के बाद कर्फ्यू

शुक्रवार को रांची में बवाल मच गया। मुस्लिम समुदाय की ओर से दुकानें बंद रखकर किया जा रहा प्रदर्शन दोपहर उग्र हो गया। पुलिस प्रशासन की ओर मेन रोड में जगह-जगह की गई बेरिकेडिंग को लोगों ने तोड़ने की। पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बल पर पथराव शुरू कर दिया। यहां कुछ लोगों ने वाहनों में आग लगाई, तोड़फोड़ और पथराव किया

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्टर का भी असर

दरअसल सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से एक पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें 10 जून को पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के विरोध में भारत बंद की बात कही गई थी। यह ऐलान किसी बड़े संगठन की ओर से तो नहीं था, लेकिन माना जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल इस पोस्ट के चलते भी देश के तमाम शहरों में इतनी बड़ी संख्या में लोग जुटे थे।

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना